Tere Ishq Me Song X Review: आज शनिवार को धनुष और कृति सेनन की आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इसे गाने को सुनने के बाद नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' का टाइटल ट्रैक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में धनुष की दीवानगी दर्शकों को भावुक कर रही है। बेइंतहा प्यार की झलक को नेटिजंस काफी पसंद कर रहे हैं। चलिए जानते हैं गाना सुनने के बाद यूजर्स एक्स पर क्या कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेटिजंस ने कहा- परफेक्ट सॉन्ग
साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही दर्शकों को दीवाना कर रहा है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘अरिजीत-एआर रहमान का जादू और धनुष-कृति की ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री बिल्कुल परफेक्ट है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘शानदार।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही 'तेरे इश्क में' एक म्यूजिकल फिल्म है, जिसके गानों को इरशाद कामिल ने लिखा है। यह फिल्म इसी साल 28 नवंबर को रिलीज होगी।