फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया: सूरज बड़जात्या की फिल्म के गाने का दर्शकों पर जादू; बनाया थिएटर जाने का मन; क्या लगा खास?

Mon, 21 Sep 2026 04:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yeh Prem Mol Liya Title Song: सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक रिलीज होने के बाद खूब तारीफें बटोर रहा है। इस गाने को देखकर ही लोगों ने फिल्में देखने का मन बना लिया है। क्या बात दर्शकों को सबसे खास लगी?
विज्ञापन
'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनकी आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' है। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगे। सूरज की फिल्मों में परिवार, परंपरा और इमोशंस होते हैं। नई फिल्म में भी दर्शक ऐसी उम्मीद कर सकते हैं। फिलहाल इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है और इसने महफिल लूट ली है।

विज्ञापन

'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
गाने में दिखी रीति-रिवाज, छठ पूजा और प्रेम की झलक
'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक में भव्य शादी दिखाई गई है। शादी की रस्मों और परिवार के प्यार ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं। दूसरी, तरफ इसमें रीति-रिवाजों की भी वाइब है। गाने में त्योहार के पलों की झलक दिखाई गई है। शरवरी और आयुष्मान खुराना को छठ पर्व मनाते दिखाया गया है। दोनों घाट पर जाकर सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं।

'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
गाने में क्या-क्या दिखा खास?
'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक सूरज बड़जात्या की परिवार-केंद्रित दुनिया की पूरी तस्वीर पेश करता है। बॉलीवुड के किसी बड़े और भव्य वेडिंग सॉन्ग में छठ पूजा को जगह मिलते देखना वाकई दिलचस्प है। 'द वन' के बाद फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ऐसी दूसरी ऐसी हालिया हिंदी फिल्म है, जिसने छठ पर्व को अपनी कहानी का हिस्सा बनाया है। बता दें कि फिल्म 'ये प्रेम लिया मोल' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। 
इस फिल्म में हर वह तत्व मौजूद है, जिसकी उम्मीद आमतौर पर राजश्री प्रोडक्शन से की जाती है। परिवार, रोमांस, रीति-रिवाज और ढेर सारे रंग-बिरंगे नजारे। यही वजह है कि फिल्म का यह गाना खूब ट्रेंड भी कर रहा है। 

'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
दर्शकों ने क्या कहा?
बता दें कि यह गाना बीते दिन रविवार को रिलीज हुआ था। इसमें दर्शकों को फिल्म की पहली झलक दिखी है और दर्शक इस फिल्म को देखने का मन बनाते दिख रहे हैं। दर्शक लिख रहे हैं, 'आखिरकार इतने दिनों बाद एक अच्छी फिल्म परिवार के साथ देखने को मिलेगी'। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म के पहले गाने ने ही दिल खुश कर दिया है'। एक यूजर ने लिखा है, 'इंडस्ट्री को आखिर क्या हुआ है कि अब वे छठ पूजा को प्रमुखता से दिखा रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'सूरज बड़जात्या की फिल्में सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि इमोशन हैं'।



विज्ञापन

'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'
  • इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। कुमार ने गाना लिखा है। इस गाने को श्रेया घोषाल और निहाल टौरो ने गाया है। 
  • 'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म 'ऊंचाई' के बाद बड़जात्या की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म है। बता दें कि 'ऊंचाई' के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
  • इस फिल्म से राजश्री का मशहूर किरदार 'प्रेम' 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है। 
  • आयुष्मान खुराना पहली बार यह रोल निभा रहे हैं। वहीं, शरवरी पहली बार उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। 
  • फिल्म की कास्ट में अनुपम खेर और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। 
  • यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें