फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी फॉलोज माय ब्रदर गाना: 'आपदा को अवसर में बदलना कोई आपसे सीखे...'; रवि किशन के गाने पर नेटिजंस ने ली चुटकी

Tue, 08 Sep 2026 09:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Money Follows My Brother Song: रवि किशन ने अपने नए गाने का एलान किया है। यह गाना उनके ही एक वायरल डायलॉग पर आधारित है। इस पर नेटिजंस की मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में अपनी भूमिका को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म में उन्होंने बब्बन यादव उर्फ बबुआ के किरदार से गर्दा उड़ा दिया है। इस बीच उन्होंने फैंस को एक और तोहफा दिया है। अभिनेता ने नए गाने का एलान किया है।

विज्ञापन

जिस गाने पर बने जमकर मीम, उसी पर आएगा
मंगलवार को रवि किशन ने  नए गाने का एलान करते हुए इसकी एक झलक साझा की है। गाने के टीजर में एक मां अपने बेटे से पूछती है- 'पढ़ाई में तो तेरा मन लगता नहीं सोचा है आगे क्या करेगा?' इसके जवाब में लड़का रवि किशन की आवाज में बोलता है- 'पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है'।
दिलचस्प बात यह है कि गाना रवि किशन के उस वायरल डायलॉग ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ पर बन रहा है। बीते दिनों उनका यह डायलॉग न सिर्फ वायरल हुआ, बल्कि इस पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई थी।

नेटिजंस ने किए मजेदार कमेंट
रवि किशन के गाने की अनाउंसमेंट पोस्ट पर नेटिजंस खूब चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपदा को अवसर में बदलना कोई आपसे सीखे'। कोई उनकी पीआर टीम की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा है, 'उनकी पीआर टीम तारीफ की हकदार है। उनकी सैलरी बढ़नी चाहिए। सच में, वे बहुत अच्छे और तेज हैं। हर पहलू का ध्यान रखते हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'आप सांसद के रूप में इस्तीफा देकर अपना पैशन फॉलो करिए'। इस पर अन्य यूजर्स ने लिखा है, 'सांसद के रूप में भी वे कमाल काम कर रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेंड रवि किशन को फॉलो करता है'।




विज्ञापन

कब रिलीज होगा गाना?
बात करें रवि किशन के इस डायलॉग की तो यह बीते दिनों तब वायरल हुआ, जब एक्टर एक शो में गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। होस्ट ने उनसे सवाल किया कि उन्हें हमेशा से पहचान ज्यादा चाहिए थी या पैसा?  इस पर रवि किशन ने जवाब दिया- 'पहचान, मनी फॉलोज माय ब्रदर...मनी फॉलोज'। एक्टर ने इस डायलॉग को इस अंदाज में बोला कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें