फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squid Game Season 3: नेटफ्लिक्स पर 'मौत' का आखिरी खेल शुरू, इस दिन रिलीज हो रही 'स्क्विड गेम 3'

Thu, 26 Jun 2025 06:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Netflix Squid Game Season 3 Release Date: नेटफ्लिक्स की सीरीज स्क्विड गेम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीरीज की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। आखिर कब भारत में रिलीज हो रही है सीरीज, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
स्क्विड गेम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम- @netflix_in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में तहलका मचाने वाली कोरियन सीरीज ‘स्क्विड गेम’ अब अपने तीसरे और अंतिम सीजन के साथ एक बार फिर वापसी कर रही है। पहले दो सीजन में जहां मौत के खेल की कहानी ने दर्शकों को हैरान कर दिया, वहीं अब इस सीजन में और भी ज्यादा रोमांच, धोखा और भावनात्मक टकराव देखने को मिलेगा।

कब और कहां देख सकेंगे?

विज्ञापन

‘स्क्विड गेम 3’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ये मच अवेटेड सीजन 27 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। मध्यरात्रि 12 बजे सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगा। खास बात ये है कि भारत में ये शो दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा और इसके फर्स्ट 6 एपिसोड एक साथ लॉन्च किए जाएंगे। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा गया है- गुड लुक्स देट केन किल’।
 

विज्ञापन

'स्क्विड गेम 2' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कहानी में क्या नया होगा?
तीसरे सीजन की शुरुआत वहीं से होती है जहां दूसरा सीजन खत्म हुआ था। प्लेयर 456 यानी गी-हुन इस बार बदले की भावना से खेल में वापस आता है। उसका मकसद है - इस भयानक खेल को हमेशा के लिए खत्म करना। लेकिन इस बार गेम और भी खतरनाक हो चुका है। जहां पिछली बार गेम जीतने के बाद उसे उम्मीद थी कि वो बदलाव ला पाएगा, वहीं अब वह खुद सिस्टम का हिस्सा बनने की
कगार पर है। फिनाले में गी-हुन को फ्रंट मैन द्वारा अपने सबसे करीबी दोस्त की मौत का गवाह बनना पड़ता है, जिससे वो टूट जाता है। लेकिन खेल खत्म नहीं होता, बल्कि और खतरनाक हो जाता है।

कौन-कौन हैं कास्ट में?
ली जंग-जे फिर से गी-हुन की भूमिका में नजर आएंगे। ली ब्युंग-हुन इस बार भी फ्रंट मैन की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही नए किरदारों में कांग हा-न्यूल (डे-हो), पार्क ग्यू-यंग (नो-ईल), यांग डोंग-ग्यून (योंग-सिक) और जो यूरी (जुन-ही) जैसे सितारे भी शामिल हैं।

क्या इस बार सिस्टम हारेगा?
ये सीजन सिर्फ एक सर्वाइवल गेम नहीं बल्कि इंसान की जिद और सिस्टम के खिलाफ उसके संघर्ष की दास्तान है। सवाल ये है कि क्या गी-हुन इस बार गेम को तोड़ पाएगा या फिर वह खुद इस हिंसक सिस्टम का हिस्सा बनकर खत्म हो जाएगा? गौरतलब है ये सीजन इस सीरीज का आखिरी सीजन है, यानी इसके आखिर में कोई ना कोई निष्कर्ष जरूर निकल जाएगा। अब क्या वो गी-हुन के पक्ष में होगा या फिर उसके विपरीत होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें