'स्क्विड गेम 2' का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कहानी में क्या नया होगा?
तीसरे सीजन की शुरुआत वहीं से होती है जहां दूसरा सीजन खत्म हुआ था। प्लेयर 456 यानी गी-हुन इस बार बदले की भावना से खेल में वापस आता है। उसका मकसद है - इस भयानक खेल को हमेशा के लिए खत्म करना। लेकिन इस बार गेम और भी खतरनाक हो चुका है। जहां पिछली बार गेम जीतने के बाद उसे उम्मीद थी कि वो बदलाव ला पाएगा, वहीं अब वह खुद सिस्टम का हिस्सा बनने की
कगार पर है। फिनाले में गी-हुन को फ्रंट मैन द्वारा अपने सबसे करीबी दोस्त की मौत का गवाह बनना पड़ता है, जिससे वो टूट जाता है। लेकिन खेल खत्म नहीं होता, बल्कि और खतरनाक हो जाता है।
कौन-कौन हैं कास्ट में?
ली जंग-जे फिर से गी-हुन की भूमिका में नजर आएंगे। ली ब्युंग-हुन इस बार भी फ्रंट मैन की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही नए किरदारों में कांग हा-न्यूल (डे-हो), पार्क ग्यू-यंग (नो-ईल), यांग डोंग-ग्यून (योंग-सिक) और जो यूरी (जुन-ही) जैसे सितारे भी शामिल हैं।
क्या इस बार सिस्टम हारेगा?
ये सीजन सिर्फ एक सर्वाइवल गेम नहीं बल्कि इंसान की जिद और सिस्टम के खिलाफ उसके संघर्ष की दास्तान है। सवाल ये है कि क्या गी-हुन इस बार गेम को तोड़ पाएगा या फिर वह खुद इस हिंसक सिस्टम का हिस्सा बनकर खत्म हो जाएगा? गौरतलब है ये सीजन इस सीरीज का आखिरी सीजन है, यानी इसके आखिर में कोई ना कोई निष्कर्ष जरूर निकल जाएगा। अब क्या वो गी-हुन के पक्ष में होगा या फिर उसके विपरीत होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।