सार
Neelesh Misra Mini Series Film Kood Release: गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर के तौर पर मशहूर नीलेश मिश्रा अब फिल्म निर्माण में भी उतर चुके हैं। हाल ही में उनकी एक मिनी फीचर फिल्म ‘कूद’ रिलीज हुई। किन मायनों में यह अलग है, जानिए।
नीलेश मिश्रा निर्देशित और अभिनीत मिनी फीचर फिल्म 'कूद' हुई रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@neeleshmisra
नीलेश मिश्रा ने बतौर गीतकार बॉलीवुड फिल्म ‘जिस्म’ के गीत ‘जादू है नशा है’ और ‘चलो तुमको लेकर चले’ लिखे थे, इन्हें आज भी श्रोता खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा फिल्म ‘रोग’ और ‘कृष्णा कोटेज’ जैसी कई चर्चित फिल्मों के लिए भी गाने लिखे थे। काफी समय से वह अपना एक टॉक शो यूट्यूब पर चलाते हैं। अब वह फिल्म निर्माण की दुनिया में भी हाथ आजमा रहे हैं। अपनी मिनी फीचर फिल्म ‘कूद’ के जरिए वह दर्शकों के सामने एक दिल को छू लेने वाली कहानी लेकर आए हैं। जानिए, इस मिनी फीचर फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।
क्या है मिनी फीचर फिल्म ‘कूद’ की कहानी?
मिनी फीचर फिल्म ‘कूद’ की कहानी दो अजनबियों की है, जो एक ही समय पर एक ही पुल पर जान देने आते हैं। इस फिल्म में दो इमोशनल गाने भी हैं, जो कहानी को फीलिंग्स से भर देते हैं। यह मिनी फीचर फिल्म नीलेश मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में नीलेश मिश्रा और केतकी कुलकर्णी नजर आए रहे हैं। निर्देशन भी नीलेश मिश्रा ने ही किया है।
इस मकसद से बना रहे हैं मिनी फीचर फिल्में
‘कूद’ के जरिए नीलेश मिश्रा ने क्यूट फिल्म जैसी एक अलग विद्या की शुरुआत की है। मिनी फीचर फिल्म बनाने का मकसद है कि लोग ऑफिस जाते वक्त, ट्रैवलिंग में इसे एक साथ पूरा देख सकें। आमतौर पर बड़े शहरों में ऑफिस जाने में लोगों को कम से कम 50 मिनट का समय लगता है। ऐसे वक्त में वह मिनी फीचर फिल्म देख सकते हैं।