नीलम कोठारी ने इल्जामों को खारिज किया
उषा काकडे प्रोडक्शन के साथ बातचीत में नीलम कोठारी से गोविंदा के साथ रोमांस के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा 'यह किसने कहा? गोविंदा जी बहुत ही अच्छे इंसान हैं, मगर यह जो सवाल है, यह सच नहीं है। हमने कई हिट फिल्में की हैं। हमारे बीच कुछ नहीं था।'
नीलम के साथ गोविंदा की फिल्में
1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में, गोविंदा और नीलम कोठारी ने लगभग एक दर्जन फिल्मों में काम किया। इसमें 'इल्जाम', 'खुदगर्ज', सिंदूर, फर्ज की जंग, बिल्लू बादशाह, ताकतवर और घराना जैसी फिल्में शामिल हैं।
पत्नी से अनबन को लेकर सुर्खियों में गोविंदा
गोविंदा कुछ दिनों से अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कथित अनबन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मामले पर उन्होंने कहा कि 'शोहरत और दौलत के साथ साजिशें मुफ्त आती हैं। लोग मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी या गलती मान रहे थे, इसलिए अब जवाब देना जरूरी हो गया है।' उन्होंने बताया था कि उनके साथ कुछ लोग साजिश कर रहे हैं इसलिए उनकी पत्नी ने बहकावे में आकर उन पर गलत इल्जाम लगाए।