फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलम कोठारी: क्या गोविंदा को दिल दे बैठी थीं अभिनेत्री? इश्क की चर्चा पर तोड़ी चुप्पी; कहा- मेरे माता-पिता...

Mon, 14 Sep 2026 11:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neelam Kothari On Romance Rumours with Govinda: एक वक्त था जब फिल्मी गलियारों में गोविंदा और नीलम कोठारी के प्यार के चर्चे थे। हाल ही में अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
गोविंदा-नीलम कोठारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वक्त था जब गोविंदा इंडस्ट्री के हीरो नंबर 1 थे। उनका स्टारडम था। इंसान सफलता की बुलंदी पर हो तो उसकी चर्चा भी खूब होती है और इसमें कुछ अफवाहें भी जुड़ जाती हैं। गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। मगर, नीलम कोठारी के साथ उनके प्यार के चर्चे कुछ ज्यादा ही रहे। गोविंदा के साथ लिंकअप के रूमर्स पर हाल ही में नीलम ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

गोविंदा-नीलम कोठारी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑनस्क्रीन हिट थी दोनों की जोड़ी
गोविंदा और नीलम कोठारी ने 80 और 90 के दशक में साथ में कई फिल्मों में काम किया। 'इल्जाम', 'लव 86' और 'खुदगर्ज' जैसी फिल्मों में इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी खूब हिट रही। साथ ही ऑफ स्क्रीन भी इनके अफेयर को लेकर हवा चल पड़ी। गोविंदा तो एक पुराने इंटरव्यू में स्वीकार कर चुके हैं कि नीलम के लिए उनके मन में फीलिंग्स थीं। मगर, क्या नीलम भी चीची पर फिदा थीं? दशकों पुरानी अफवाहों पर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है।

नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम@neelamkotharisoni
गोविंदा की शादी से थीं अनजान
अभिनेत्री नीलम कोठारी ने हाल ही में टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत में इस बारे में प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री से जब पूछा गया कि गोविंदा उन्हें ऑफ-स्क्रीन प्यार करते थे, तो नीलम ने उस दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि वे तब काफी छोटी थीं। उन्हें नहीं पता था कि गोविंदा शादीशुदा हैं। नीलम ने बताया कि उन्हें गोविंदा की शादी का काफी बाद में पता चला। इस इंटरव्यू में नीलम के पति एक्टर समीर सोनी भी शामिल हुए और उन्होंने भी गोविंदा और नीलम के लिंकअप रूमर्स पर बात की।

नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'मेरे लिए रिलेशनशिप का ऑप्शन नहीं था'
नीलम कोठारी ने कहा, 'मैं काफी युवा थी। मुझे मालूम नहीं था कि वे (गोविंदा) शादीशुदा थे। बाद में मुझे इसके बार में पता चला था'। नीलम का कहना है कि उस समय वे ऐसे हालतों में थीं कि उनके लिए किसी भी रिलेशनशिप में आना या उसके बारे में सोचना भी मुश्किल था। अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे माता-पिता काफी सख्त थे तो मेरे लिए रिलेशनशिप कभी विकल्प ही नहीं रहा। उस समय मेरा पूरा फोकस सिर्फ फिल्मों और हिंदी सीखने पर था'।

नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम@neelamkotharisoni
समीर सोनी ने भी दिया रिएक्शन
समीर सोनी ने नीलम और गोविंदा के अफेयर की रूमर्स पर कहा, 'दशकों पुरानी किसी ऐसी बात पर सोचने का कोई कारण नहीं है, जिसके बारे में पता भी नहीं कि असल में कुछ था भी या नहीं। 20 साल पहले क्या हुआ और क्या नहीं, मुझे इसके बारे में नहीं पता तो मैं इस पर क्या कह सकता हूं? लेकिन वे आज भी इस बात का दावा करते हैं कि वे आपके साथ प्यार में थे'।
विज्ञापन

गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा ने स्वीकार की थी ये बात
बता दें कि इससे पहले 90 के दशक में 'स्टारडस्ट' को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने नीलम के लिए अपनी फीलिंग्स की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था कि कई फिल्में करने की वजह से उनके बीच लगाव बढ़ता गया। गोविंदा के मुताबिक, 'हमने साथ में कई फिल्में कीं है, हम अक्सर मिलते थे और मैं उन्हें जितना ज्यादा जानने लगा, उतना ही ज्यादा उन्हें पसंद करने लगा। वे ऐसी महिला थीं, जिन पर कोई भी पुरुष अपना दिल हार बैठता। मैं भी अपना दिल हार बैठा'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें