फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: नीलम-शहबाज ने मृदुल तिवारी के बदले स्वभाव पर की चर्चा, बोले- उसके मुंह से मैंने गाली सुनी और…

Wed, 10 Sep 2025 01:29 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 New Promo: हाल ही में बिग बॉस 19 में माहौल काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। शो के नए प्रोमो में नीलम और शहबाज ने मृदुल के बदलते स्वभाव पर बात की। 

विज्ञापन
शहबाज बदेशा, मृदुल तिवारी और नीलम गिरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 इस हफ्ते काफी रोमांचक होता जा रहा है। बीते दिनों कुनिका और तान्या के बीच कहासुनी ने सभी का ध्यान खींचा था। वहीं अब शहबाज बदेशा वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही सुर्खियों में आते दिख रहे हैं। शो के जारी हुए नए प्रोमो में नीलम गिरी और शहबाज, मृदुल के बारे में बात करते दिख रहे हैं। आइए देखें दोनों ने मृदुल को लेकर क्या कहा। 

शहबाज ने कहा- ये कैसे आ गया घर में…

विज्ञापन

शो के इस नए प्रोमो में शहबाज बदेशा और नीलम गिरी बात करते हुए दिख रहे हैं। शहबाज ने कहा, ‘एक अलग ग्रुप देख रहा हूं और मैं खुद शॉक्ड हूं।’ इस पर नीलम ने कहा, ‘हमने खुद मृदुल को पहली बार ऐसा देखा।’ इसके आगे शहबाज ने कहा कि मृदुल जीतने से ज्यााद हार गए, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि शहबाज कैसे घर में आ गए। 
 


'मैंने कल मृदुल के मुंह से गाली सुनी'
आगे प्रोमो में नीलम गिरी ने मृदुल के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने उसके मुंह से कल गाली सुनी, जिसके बारे में हमलोग अभी बात ही कर रहे थे।' इसके बाद शहबाज ने कहा, 'लोगों को असलियत पता चल रही है, मेरी गाली सुनी किसी ने वहां पे?' इसके आगे शहबाज ने कहा कि मृदुल को लग रहा है वो गाली देकर बहुत बड़े बन जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस घर में काफी पहचान बनाकर ही जाएंगे। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: सुबह से लेकर शाम तक चला अक्षय के जन्मदिन का जश्न, पत्नी ट्विंकल खन्ना ने शेयर की खास तस्वीर 

ये कंटेस्टेंट्स आ रहे नजर 
शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें