फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: नयनतारा का प्रभुदेवा से क्यों हुआ ब्रेकअप? खूब चर्चा में रहा एक्टर धनुष ने झगड़ा, जानिए कारण?

Sun, 06 Apr 2025 06:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नयनतारा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने लिए एक अलग पहचान बनाई। महिला प्रधान फिल्में भी की हैं। इन दिनों वह एक फिल्म ‘टेस्ट’ को लेकर खबरों में हैं। इस फिल्म की चर्चा के बीच ही नयनतारा से जुड़े ऐसे दो किस्सों के बारे में जानिए, जो उनकी अलग ही शख्सियत को सामने लाते हैं।
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म ‘टेस्ट’ ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म में नयनतारा ने एक साधारण और छोटे-छोटे सपने देखने वाली महिला का रोल किया है। लेकिन असल जिंदगी में वह एक मजबूत महिला, अभिनेत्री हैं। नयनतारा के जीवन से जुड़ी ऐसी दो घटनाओं के बारे में, जहां वह बिल्कुल भी नहीं टूटी। 

विज्ञापन


असल जिंदगी में ऐसी हैं नयनतारा 
नयनतारा की नई फिल्म 'टेस्ट' इन दिनों चर्चा में हैं। इस फिल्म में आर. माधवन भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नयनतारा ने कुमुधा नाम की एक महिला का किरदार निभाया है। वह एक साधारण जीवन जीना चाहती है, इसमें प्यार हो, परिवार हो। इस सीरीज के बारे में नयनतारा ने कहा है कि यह प्यार, त्याग और उम्मीद की कहानी है। असल जिंदगी में भी जब प्यार का मामला आया तो नयनतारा ने अपने दिल की सुनी, अपने लिए एक सही फैसला लिया। वहीं करियर फ्रंट पर आई मुश्किलों का भी डटकर मुकाबला किया।  

नयनतारा-प्रभुदेवा-नयनतारा अपने पति और बच्चों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभुदेवा से ब्रेकअप की ये थी असल वजह
नयनतारा और कोरियोग्राफर डायरेक्टर प्रभुदेवा लंबे वक्त तक रिलेशनिशप में रहे। साल 2009 में इनकी जल्द शादी करने की खबर भी आई। लेकिन 2012 में ब्रेकअप हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नयनतारा शादी के बाद भी एक्टिंग करना चाहती थीं लेकिन प्रभुदेवा चाहते थे कि वह करियर छोड़ दें। यही बात इनके अलगाव की वजह बनीं। साल 2022 में नयनतारा ने निर्देशक विग्नेश सीवन से शादी कर ली, सेरोगेसी के जरिए इनके दो बच्चे भी हुए हैं।   
विज्ञापन

नयनतारा, धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टर धनुष ने दिया लीगल नोटिस 
नयनतारा ने साउथ में बेहतरीन फिल्में की हैं। ऐसे में उनके करियर, जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' बनीं। इसमें नयनतारा ने अपनी एक फिल्म 'नानुम राउडी धान' के कुछ सीन इस्तेमाल किए। इस बात पर फिल्म के प्रोड्यूसर धनुष ने नयनतारा को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा। इस नोटिस को लेकर सोशल मीडिया पर नयनतारा ने धनुष को खूब खरी-खोटी सुनाई। लेकिन नयनतारा ने इस केस का सामना कोर्ट में किया, अपना पक्ष रखा। यह मामला अभी कोर्ट में है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें