फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Sharma: कपिल शर्मा कॉमेडी शो के तीसरे सीजन में सिद्धू की वापसी, अर्चना पूरन सिंह हैरान

Mon, 09 Jun 2025 12:49 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Navjot Singh Sidhu: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो के तीसरे सीजन का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि इस शो में लंबे समय बाद नवजोत सिंह सिद्धू वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो - फोटो : नेटफ्लिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन इस बार दर्शकों के लिए शानदार होने वाला है। हालांकि, शो की शुरुआत होने से पहले एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आ गया है। अब इसमें कई सालों बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू वापसी कर रहे हैं, जो अर्चना पूरन सिंह के साथ हंसी के ठहाके लगाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन


फिर से शो में होगा ठोको ताली
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो का तीसरा सीजन इस बार एक नए अंदाज में वापस आ रहा है। अब इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है, जिसकी जानकारी नेटफ्लिक्स ने एक प्रोमो शेयर करके दी है। प्रोमो में सिद्धू की एंट्री से अर्चना पूरन सिंह हैरान दिख रही हैं। हालांकि, एंट्री के बाद सिद्धू ने कहा कि जिस तरह आगे के गोलों को कोई खा नहीं सकता, पर्वत हिमालय को हिला नहीं सकता। उसी तरह सिद्धू की आवाज को कायनात तक कोई नहीं दबा सकता।
 


वापसी को लेकर क्या बोले सिद्धू
अपने पाठकों को बताते चलें कि सिद्धू ने साल 2019 में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को राजनीतिक वजहों से छोड़ दिया था। अब करीब 6 साल बाद उन्होंने फिर से वापसी की है। इसे लेकर उन्होंने कहा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से घर आ गया हूं। यह मेरे लिए एक होम रन है। हमने लोगों की आवाज सुनी, बहुत सारे प्रशंसक और शुभचिंतक जिन्होंने हमारी बातचीत को पसंद किया।' साथ ही उन्होंने कहा कि किसी की मुस्कान को पैसों से नहीं खरीदा जा सकता। यह लाखों डॉलर की होती है और द ग्रेट इंडियन कपिल शो इसका एक साधन है।’ 

विज्ञापन


कब आ रहा इसका तीसरा सीजन ?
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस शो में इस बार सुनील ग्रोवर, कृष्णा, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह नजर आने वाले हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें