फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salakaar: सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘सलाकार’ की रिलीज डेट आई सामने, दिखेगी देशभक्ति से भरपूर कहानी

Mon, 21 Jul 2025 01:53 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salakaar Release Date: देशभक्ति से भरपूर ‘सलाकार’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए कब होगी रिलीज और क्या कुछ है इसमें खास।
विज्ञापन
नवीन कस्तुरिया - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त के महीने में हर बार देशभक्ति से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज भारी मात्रा में रिलीज होती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इसी क्रम में अब एक और प्रोजेक्ट ‘सलाकार’ भी अगस्त के महीने में रिलीज होने वाला है। जिसमें जासूसी से भरी कहानी दिखाई जाएगी। कहानी भारत-पाकिस्तान आधारित होगी।

सच्ची घटनाओं पर आधारित है ‘सलाकार’

विज्ञापन

जियो हॉटस्टार ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘सलाकार’ की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। मेकर्स की ओर से जारी किए गए अनाउंसमेंट वीडियो की शुरुआत एक वॉइस ओवर से होती है। इसमें कहा जाता है कि जनरल जिया बनाना चाहता है पाकिस्तान के लिए पहला न्यूक्लियर बम। इसके साथ ही प्रोजेक्ट के मुख्य कलाकार मुकेश ऋषि, नवीन कस्तुरिया और मौनी रॉय की झलक भी देखने को मिलती है। इसकी कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
 


अजीत डोभाल पर आधारित है कहानी !
सीरीज की कहानी भारत-पाकिस्तान पर आधारित है। जहां पाकिस्तान को रोकने के लिए भारत एक होशियार अधिकारी को वहां भेजती है। जो स्पाई भी है और अधिकारी भी है। वीडियो में उसे तुरुप का इक्का बताते हुए उसकी खूबियां गिनाई जाती हैं। जो पूर्व आईपीएस ऑफिसर भी है। वो पाकिस्तान में छिपकर रहता है। ‘सलाकार’ की कहानी कहीं न कहीं राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल पर आधारित है। जिसमें नवीन कस्तुरिया ने अजीत डोभाल का किरदार निभाया है। 

विज्ञापन


मौनी रॉय और नवीन कस्तुरिया निभाएंगे प्रमुख भूमिका
‘सलाकार’ की कास्ट की बात करें तो इस छोटे से वीडियो में नवीन कस्तुरिया, मौनी रॉय और मुकेश ऋषि नजर आते हैं। मुकेश ऋषि पाकिस्तानी जनरल जिया के किरदार में दिखाई दिए हैं। जबकि नवीन ‘सलाकार’ की मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 8 अगस्त से ‘सलाकार’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें