फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Doctors Day: डॉ. अदिति गोवित्रिकर से साई पल्लवी तक; इन फिल्मी हस्तियों के पास है डॉक्टर की डिग्री

Wed, 01 Jul 2026 10:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

National Doctors Day 2026: 01 जुलाई को हर साल भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। आज इस मौके पर हम आपको उन सेलेब्स से मिलवा रहे हैं, जिनके पास मेडिकल डिग्री है।
विज्ञापन
इन सितारों के पास है डॉक्टर की डिग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 01 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे है। यह दिन उन्हें समर्पित है, जिन्हें धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। लोगों को जीने की उम्मीद देते हैं। बीमार तन-मन को खुशियां लौटाते हैं। कई फिल्मी सितारों को आपने पर्दे पर डॉक्टर का किरदार निभाते देखा होगा। मगर, क्या आपको पता है कि फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जिनके पास डॉक्टर की डिग्री है। इनमें से कुछ अब भी डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। चलिए जानते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

अदिति गोवित्रिकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditigovitrikar
अदिति गोवित्रिकर 
आपने अदिति गोवित्रिकर को ‘बाज’, ‘पहचान’, ‘हम कौन हैं?’ जैसी फिल्मों में देखा होगा। मॉडलिंग की दुनिया में भी बड़ा नाम रहा। साल 2001 में मिसेज वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, लेकिन इन सबके पहले उनकी पहचान एक डॉक्टर की थी और दिलचस्प बात यह है कि इतने साल बाद भी वह पहचान उनसे कभी दूर नहीं हुई। नेशनल डॉक्टर्स डे पर अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में अदिति ने बताया कि जिंदगी उन्हें फिल्मों तक जरूर ले आई, लेकिन लोगों की मदद करने का सपना आज भी वैसा ही है। अदिति आज भी लोगों के मेंटल हेल्थ से जुड़े मामलों पर काम कर रही हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर की पढ़ाई आज भी उनके हर दिन के काम का हिस्सा है। 

साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम@ saipallavi.senthamarai
साई पल्लवी 
साउथ सिनेमा का बड़ा नाम हैं। प्रेमम से पहचान बनाने वाली साई ने जॉर्जिया की त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है, हालांकि उन्होंने डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस नहीं की।

श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम-@sreeleela14
श्रीलीला 
आज तेलुगु फिल्मों का चर्चित चेहरा हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और साल 2021 में डॉक्टर बनीं।

मेयांग चांग - फोटो : इंस्टाग्राम-@meiyangchang
मेयांग चांग 
मेयांग चांग को लोग गायक और अभिनेता के तौर पर जानते हैं, लेकिन उन्होंने बेंगलुरु के वी. एस. डेंटल कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई की है और वह पेशे से दंत चिकित्सक रह चुके हैं।

मोहन अगाशे - फोटो : साभार-@imdb
मोहन आगाशे
मोहन आगाशे ने एमबीबीएस के बाद मनोचिकित्सा में एमडी किया था। फिल्मों में आने से पहले वह मेडिकल क्षेत्र से जुड़े रहे।

पलाश सेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@instadhoom
पलाश सेन
पलाश सेन को लोग बैंड यूफोरिया की वजह से जानते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने एमबीबीएस किया है और वह हड्डी रोग विशेषज्ञ भी हैं।

श्रीराम लागू - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीराम लागू
दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू ने पुणे के बी. जे. मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमएस किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ साल तक ईएनटी सर्जन के तौर पर काम किया, फिर अभिनय की दुनिया चुन ली।
विज्ञापन

मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम@manushi_chhillar/
मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर फिल्मों में आने से पहले एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं। लेकिन साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और मेडिकल की पढ़ाई बीच में ही छूट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें