सच्चाई दिखाने वाली फिल्म पर लगता है बैन
नसीरुद्दीन ने अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु के साथ बातचीत में कहा, 'अगर 100 साल बाद लोग जानना चाहेंगे कि 2025 का भारत कैसा था और उन्हें कोई बॉलीवुड फिल्म मिल जाए तो मुझे लगता है कि यह एक बड़ी त्रासदी होगी।' उन्होंने उन कठिनाइयों के बारे में भी बात की, जिनका सामना फिल्म निर्माताओं को समय की वास्तविकताओं को दर्शातीं फिल्में बनाते समय करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सच्चाई को दिखाने की कोशिश करने वाली फिल्मों को अक्सर प्रतिबंध का सामना करना पड़ता है या दर्शक पाने में संघर्ष करना पड़ता है।
नसीरुद्दीन शाह के विवादित बयान
इससे पहले भी नसीरुद्दीन शाह कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। अपनी फिल्म 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' के प्रमोशन के दौरान मुगल बादशाह अकबर की भूमिका निभाने वाले नसीरुद्दीन ने एक ऐसा बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा, 'मुगल भारत में लूटपाट करने नहीं आए थे।' नसीरुद्दीन शाह ने कुछ मुगल शासकों को खलनायक बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की और भारत में उनके योगदान की घटती मान्यता पर सवाल उठाया। इस टिप्पणी ने चर्चाओं की झड़ी लगा दी, जिसमें कई लोगों ने उनके विचारों का विरोध किया।