अभिनेता सोनू सूद की आगामी फिल्म ‘फतेह’ में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की एंट्री हो चुकी है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘नसीर सर का स्वागत है, किसी ऐसे व्यक्ति का निर्देशन करना जिसका मैं पूरी जिंदगी प्रशंसक रहा हूं, मेरे लिए बहुत खास था। आपको ‘फतेह’ पर गर्व होगा।’