बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बन रही एक्शन ड्रामा फिल्म 'अखंड 2' जल्द ही सिनेमाघरों में आनी वाली है, जिसकी शूटिंग तेजी से चल रही है। आए दिन फिल्म की शूटिंग को लेकर कई दिलचस्प अपडेट आ रहे हैं, जिसे फैंस सुन रोमांचित हो रहे हैं। अब एक और जानकारी सामने आई है कि फिल्म के कुछ धमाकेदार सीन भारत के बाहर इस देश में शूट होंगे। आइए जानते हैं क्या फिल्म का यह नया अपडेट।
किस देश में होगी फिल्म की शूटिंग?
'अखंड 2' फिल्म की शूटिंग जोरो शोरों से चल रही है, जिसका पहला शेड्यूल प्रायगराज के महाकुंभ से शुरू हुआ था। अब फिल्म के निर्देशक बोयापति श्रीनु इसके अगले शेड्यूल की शूटिंग जॉर्जिया में करेंगे, जहां उन्होंने अपनी 100वीं फिल्म 'गौतमीपुत्र सतकर्णी' का शूटिंग की थी। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही 'अखंड 2' फिल्म की पूरी टीम जॉर्जिया के लिए उड़ान भरेगी और वहां की प्राकृतिक सुंदरता को कैमरे में कैद करेगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Akshay Kumar: अक्षय कुमार को दुख देती हैं फिल्मों की आलोचनाएं, आखिर अभिनेता ने किस डर का किया जिक्र?
पहले भी फिल्म को लेकर आ चुके हैं कई अपडेट
बात करें फिल्म की तो इसमें नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें खलनायक के रूप में आदि पिनिसेट्टी नजर आएंगे, जो इससे पहले यह 'सराईनोडु' फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री के रूप में संयुक्ता मेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं 'अखंड 2' का निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में संगीत की बात करें तो इस थमन ने दिया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Saie Tamhankar: साई को रिलेशनशिप में मिला धोखा, बोलीं- ‘अपने पार्टनर को यह बताने की हिम्मत होनी चाहिए’
कब रिलीज होगी फिल्म?
नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत फिल्म 'अखंड 2' सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी। वहीं आपको बताते चलें कि नंदमुरी बालकृष्ण और प्रज्ञा जैसवाल अभिनीत फिल्म 'अखंड', जो 'अखंड 2' की पहली पार्ट थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की थी। यह एक्शन ड्रामा फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।