फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagavanth Kesari: नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन पर 'भगवंत केसरी' का टीजर रिलीज, एक्शन स्टंट करते दिखे अभिनेता

Sat, 10 Jun 2023 12:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीजर के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। पिछले दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म भगवंत केसरी का टीजर लॉन्च किया गया है। यह फिल्म की टीम के साथ-साथ फैंस के लिए भी एक परफेक्ट ट्रीट है। टीजर के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। पिछले दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आया था।

विज्ञापन

भगवंत केसरी का टीजर हुआ रिलीज
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म भगवंत केसरी के हालिया रिलीज टीजर में अर्जुन रामपाल को एक शासक के रूप में दिखाया गया है, जो बालकृष्ण के साथ हॉर्न बजाता है, जिसका नाम नेलकोंडा भगवंत केसरी है। वीडियो स्लो-मोशन शॉट्स, पंच डायलॉग्स और एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि नंदमुरी एक बार फिर अपनी ट्रेडमार्क फिल्म के साथ वापस आ गए हैं और फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।


 

 अनिल रविपुड़ी ने सेट से साझा की तस्वीरें
फिल्म के निर्देशक  अनिल रविपुड़ी ने ट्विटर बालकृष्ण के साथ सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा कीं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो बालकृष्ण। #भगवंस केसरी की शूटिंग के दौरान आपके साथ यह जर्नी इतनी यादगार है कि मैं इसे मैं याद बनाकर आगे के लिए रखना चाहता हूं। फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बेहतरीन चीजें आपसे सीखने को मिली।’ 

विज्ञापन

दशहरा के दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि यह फिल्म टॉलीवुड में अर्जुन रामपाल की पहली फिल्म है। फिल्म में अर्जुन रामपाल के अलावा काजल अग्रवाल, श्री लीला एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अभी तक बाकी स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया है। फिल्म का संगीत एस थमन द्वारा रचित है।यह फिल्म दशहरे पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर आने के बाद फैंस अब नंदमुरी बालकृष्ण को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें