फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना के निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध: सनी देओल बोले- हमारा रिश्ता खास रहा, रजनीकांत समेत इन सितारों ने भी जताया दुख

Thu, 08 Oct 2026 12:55 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nana Patekar Dies: गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गोवा में निधन हो गया। उनके निधन पर अब बॉलीवुड, राजनीतिक नेताओं और प्रशंसकों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा में उनके आवास पर निधन हो गया। अभिनेता को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें 45 मिनट तक सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक्टर ने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई हर कोई हैरान रह गया। अब बॉलीवुड और राजनीति जगत के सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नाना को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

नादिया जिले के कृष्णानगर में पीएम मोदी की रैली। - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने पोस्ट करके नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'बहुत कम कलाकारों में नाना पाटेकर जैसी गहराई, अलग पहचान और प्रभाव देखने को मिलता था। उन्होंने हर किरदार में शानदार अभिनय और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे किरदार दिए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। वह अपने बेबाक और साफ विचारों के लिए भी जाने जाते थे। वह जिस बात पर विश्वास करते थे, उसे कहने से कभी नहीं हिचकिचाते थे।'

रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख ने किया पोस्ट
अभिनेता ने लिखा, 'मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना सदमे में हूं। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ट्रक ने मुझे टक्कर मार दी हो। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। वह एक बेहतरीन अभिनेता थे, जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। अपनी अलग शैली और अभिनय के खास अंदाज से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई। ऐसा कोई किरदार नहीं था, जिसे वह निभा न सकें। उन्होंने हर तरह के किरदार में खुद को साबित किया- चाहे वह एक बड़े पर्दे के हीरो का किरदार हो, डरावने विलेन का या फिर अपने शांत अंदाज वाली कॉमेडी का। वह पर्दे के बाहर भी एक हीरो थे। उन्होंने अपनी चैरिटी के जरिए लोगों की भलाई के लिए लगातार काम किया।'

रितेश ने आगे लिखा, 'मुझे 'ब्लफमास्टर' और 'हाउसफुल 5' में उनके साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन उनके साथ किसी मराठी फिल्म में काम करने की मेरी इच्छा हमेशा अधूरी ही रह जाएगी। उनके परिवार, चाहने वालों और लाखों शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सचमुच, एक युग का अंत हो गया। मेरे साथ अपनी बातें साझा करने, मुझे दी गई सीख, मेरी पीठ थपथपाने, साथ में हंसने और एक इंसान के तौर पर मुझे बेहतर बनाने के लिए आपका धन्यवाद। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने जताया दुख
अक्षय कुमार ने कहा, 'नाना के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वह उन गिने-चुने कलाकारों में से एक थे, जिन्हें आपको अपनी तरफ ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, उनका अभिनय, उनकी गहराई और हर किरदार में दिखने वाली सच्चाई उन्हें सबसे अलग बनाती थी। वह अपने आप में बिल्कुल अनोखे थे।'

अक्षय ने आगे कहा, 'मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ 'वेलकम' और हाल ही में 'हाउसफुल 5' में काम करने का मौका मिला। उन फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनसे जुड़ी बहुत सारी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा। नाना सच में अपने आप में एक अलग ही कलाकार थे। यह विश्वास करना मुश्किल है कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। इन सभी खूबसूरत यादों के लिए आपका धन्यवाद। आपकी कमी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'

आदिल हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
आदिल हुसैन दी श्रद्धांजलि
अभिनेता आदिल हुसैन ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हुसैन ने कहा कि उन्हें इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा और उन्होंने दिग्गज अभिनेता के काम और दूसरों को दी गई प्रेरणा को याद किया।

उन्होंने लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि नाना पाटेकर जी नहीं रहे। सुबह एक फोन कॉल से यह खबर मिली और मैं बिल्कुल निशब्द हो गया। प्यारे नाना जी, मैं आपको हमेशा बहुत प्यार और सम्मान के साथ याद करूंगा। आपके काम ने मुझ सहित बहुत से लोगों को प्रेरणा दी है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI
नितिन गडकरी ने किया पोस्ट
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया और दुख जाहिर किया। 
 

रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन ने ऐसे किया याद
नाना पाटेकर के निधन पर अभिनेता रवि किशन ने एक वीडियो शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'नट सम्राट चले गए नाना पाटेकर जी का जाना कला जगत को सुना कर दिया ,मेरे मित्र में जिनका फैन आखरी बार बात हुई तो बोले थे तेरे गोरखपुर आऊँगा घुमाना मुझे महादेव अपने श्री चरणों में उनको स्थान दे।'
 

अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने वाशिंगटन डीसी में अभी अपना नाटक खत्म किया और उन्हें नाना पाटेकर के बारे में पता चला। 
 

ram gopal varma - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा ने ऐसे किया याद
राम गोपाल वर्मा ने नाना के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए  लिखा, 'अब तक छप्पन', 'भूत' और 'द अटैक्स ऑफ 26/11' में आपने जो योगदान दिया, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।

सुनील शेट्टी ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता ने एक्स हैंडल पर नाना पाटेकर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और इस खबर को हैरान करने वाला बताया।
 

रजा मुराद ने जताया दुख
रजा मुराद ने बात करते हुए कहा कि यकीन नहीं हो रहा नाना जैसा इंसान हमें छोड़कर जा सकता है। 
 

सयाजी शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले सयाजी शिंदे?
सयाजी शिंदे ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि यह बहुत शॉकिंग है। रात को बहुत अच्छे से बात करते थे और अचानक ऐसा हो गया। 
 

मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : साभार- दूरदर्शन
मिथुन चक्रवर्ती और अन्नू कपूर ने जताया दुख
मिथुन चक्रवर्ती ने मीडिया से बात करते हुए कि पाटेकर के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है और उन्होंने फिल्मों में काम करने के अलावा उनके बीच की दोस्ती को याद किया। मिथुन ने कहा, 'मुझे बहुत दुख है क्योंकि वह मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक थे। वह बहुत से लोगों की मदद करते थे। लोग कहते थे कि उन्हें जल्दी गुस्सा आता है या वे अजीब व्यवहार करते हैं, लेकिन गुस्सा तभी आता है जब चीजें व्यवस्थित न हों।'

अन्नू कपूर ने कहा, 'मैं नाना पाटेकर के अचानक और असामयिक निधन से दुखी और स्तब्ध हूं। नाना पाटेकर के साथ मेरी कई निजी यादें जुड़ी हैं और मैं उन्हें कभी नहीं भूल पाऊंगा।'

पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
नाना पाटेकर के निधन पर पंकज त्रिपाठी
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'नाना का जाना पूरे फिल्म जगत के लिए बेहद दुखद और बड़ी क्षति है। मेरे लिए यह एक बहुत ही व्यक्तिगत नुकसान है। मुझे काला में उनके साथ काम करने का मौका मिला और उनके साथ बिताया वह अनुभव मेरे लिए हमेशा बेहद खास रहेगा। वह सिर्फ मेरे सह-कलाकार नहीं थे, बल्कि ऐसे व्यक्ति थे जो मुझे अभिनय, जिंदगी के फैसलों और अभिनय की छोटी-छोटी बारीकियों को समझने में मार्गदर्शन देते थे। उन्हें देखकर और उनकी बातें सुनकर मैंने बहुत कुछ सीखा। उनका मार्गदर्शन मेरे लिए बहुत मायने रखता था। मेरे लिए ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैंने अपने एक गुरु को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी, लेकिन उनकी सीख और उनका शानदार काम आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को भी प्रेरित करता रहेगा।'

रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि
रजनीकांत ने लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे प्यारे दोस्त नानाजी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन

सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
सनी देओल ने ऐसे किया याद
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अभी भी यकीन नहीं होता कि नाना हमारे बीच नहीं हैं। हमने कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन हमारा रिश्ता हमेशा बहुत खास रहा और यह कई वर्षों पुराना था।'
 



अमित शाह ने शेयर किया पोस्ट
अमित शाह ने नाना के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें