फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nana Patekar: इस एक्ट्रेस की वजह से सिनेमा में आए थे नाना पाटेकर, जानें क्यों अभिनेता को नहीं मिलते अवॉर्ड?

Wed, 01 Jan 2025 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाना पाटेकर ने आमिर खान के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि स्मिता पाटिल की वजह से वह फिल्म इंडस्ट्री में आए थे। स्मिता मेरा हाथ पकड़ के फिल्मों में लेकर आई थीं।
विज्ञापन
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाना पाटेकर इन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनके जन्मदिन पर, हम उनके योगदान और उपलब्धियों को याद करते हैं। नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की और बाद में हिंदी फिल्मों में चले गए, उनकी कुछ सबसे यादगार फिल्में हैं - "परिंदा", "क्रांतिवीर", "अग्निपथ" हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आज अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं, उनके करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से
विज्ञापन



फिल्मों में कैसे हुई नाना की शुरुआत?
नाना पाटेकर ने आमिर खान के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि स्मिता पाटिल की वजह से वह फिल्म इंडस्ट्री में आए थे। स्मिता मेरा हाथ पकड़ के फिल्मों में लेकर आई थीं। हम लोग नाटक के आदि में थे। नाटक का मजा कुछ और है। मुझे 50 साल हो गए इंडस्ट्री में। मेरी पहली फिल्म थी, जिसमें म्यूजिक डायरेक्टर, श्रीरामचंद्र उसमें एक्टिंग करते थे। इस समय में पूरे एरिया को कवर कर दिया गया था और मैं इसी के बीच से भागा था।

स्क्रिप्ट का चुनाव कैसे करते हैं नाना?
एक सामान्य नागरिक होने के नाते मुझे क्या पसंद आएगा उसमें। मैं स्क्रिप्ट को सुनता हूं। मैं दखलअंदाजी बहुत करता हूं। कई बार ऐसा भी होता है कि मैं कहानी लिखने के समय वही रहता हूं। मुझे बाद में फिर कोई दिक्कत नहीं होती है। मैं लोगों का काम की वजह से ही जानना चाहता हूं। स्क्रिप्ट लॉक करने के बाद हम उसी किरदार की धुन में रहते हैं और 6-8 महीने उसी भूमिका में रहते हैं। ऐसा लगता है कि शूटिंग के काफी समय तक कोई और हमारे अंदर रहता है। हमारी दवा फिल्म है।
विज्ञापन


अवॉर्ड फंक्शन पर क्या बोले नाना
नाना ने अवॉर्ड शोज को लेकर कहा कि उन्हें अवॉर्ड इसलिए भी नहीं मिलता क्योंकि जूरी में तीन-चार लोगों से तो मेरा झगड़ा ही हुआ रहता है। तो मुझे तो अवॉर्ड को लेकर कोई दिक्कत ही नहीं है। मेरी ट्रेनिंग थिएटर में हुई है। मुझे मन की भड़ास निकालने के लिए स्टेज मिला था। इसके लिए मुझे पैसे मिलते थे। तारीफें मिलती थी तो मैंने अपने बल बूते ही सब कुछ किया है। इसे चेहरे से मैंने इंडस्ट्री में 50 साल बिताया है।

 अब किसके साथ काम करेंगे नाना?
आमिर ने जब नाना से सवाल किया कि वह अब आगे किसके साथ फिल्म करने की सोच रहे हैं तो इस पर नाना से जवाब दिया की मैं आमिर खान के साथ काम करने की सोच रहा हूं। वनवास फिल्म मैं भी मुझे अपना किरदार काफी पसंद आया और कहानी कहने का तरीका काफी अच्छा लगा। फिर उन्होंने कहानी लिखी और मैं भी उसमें शामिल होते गया था। अनिल शर्मा में ताकत है कि वह छोटी चीज को काफी बड़ा बना दे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें