नकुल-जानकी की शादी
नकुल और जानकी की शादी 2012 में हुई थी और साल 2021 में उन्होंने अपने पहले बेटे सूफी का स्वागत किया था। उस वक्त जानकी ने बताया था कि उन्होंने सूफी को सी-सेक्शन से जन्म दिया था और कुछ ही महीनों बाद सूफी को हर्निया की सर्जरी से गुजरना पड़ा था। ये दौर उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
ये खबर भी पढ़ें: EXCLUSIVE: ‘हीरामंडी’ के बाद अध्ययन सुमन के लिए नहीं खुले दरवाजे, एक्टर का छलका दर्द, ‘पापा सीन देखकर रो पड़े’
नकुल मेहता का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो नकुल मेहता ने 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा', 'इश्कबाज़', और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2 और 3' जैसे हिट टीवी शो में मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। वहीं उनकी पत्नी जानकी पारेख एक सिंगर हैं और यूट्यूब पर उनके कई म्यूजिक वीडियोज भी खूब पसंद किए जाते हैं।
पेरेंटिंग पर नकुल ने क्या कहा?
एक पुराने इंटरव्यू में नकुल ने पेरेंटिंग को लेकर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे अपने बेटे को जेंडर स्टीरियोटाइप्स से दूर रखते हैं और कहते हैं कि ‘लड़कों को लड़कियों की तरह नहीं रोना चाहिए’ जैसी बातें उनके घर में पूरी तरह से बैन हैं। उनके मुताबिक, बच्चे को संवेदनशील और समझदार बनाना एक माता-पिता की जिम्मेदारी है।