फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuberra Trailer: नागार्जुन ने धनुष के साथ किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो, नेटिजंस बोले- ‘धनुष बहुत ही…’

Mon, 16 Jun 2025 10:58 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और धनुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर नेटिजंस की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। देखें वीडियो।

विज्ञापन
धनुष और नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन रविवार को साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और धनुष अभिनीत 'कुबेर' का टीजर रिलीज हुआ। अब ट्रेलर की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता नागार्जुन ने धनुष के साथ कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बन गया है। आइए देखें क्या हुआ। 

क्या है वायरल वीडियो?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो 'कुबेर' फिल्म के ट्रेलर स्क्रीनिंग के दौरान का है। वीडियो में अभिनेता नागार्जुन और धनुष एक साथ दिख रहे हैं। धनुष के आते ही नागार्जुन उन्हें बुहत ही सम्मान और प्यार के साथ सीट पर पहले बैठने का आग्रह करते हैं। हालांकि, इसके बाद नागार्जुन को अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद दोनों सीट पर एक साथ बैठ जाते हैं। वायरल वीडियो में धनुष ब्लू कलर का कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं, तो वहीं नागार्जुन मैरून कलर का कोट-पैंट पहने नजर आ रहे हैं। 
 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस नागार्जुन की तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि नगार्जुन द ग्रेट मास। दूसरे यूजर ने कहा कि वाह सम्मान। वहीं एक अन्य यूजर ने बोला कि धनुष बहुत ही विनम्र इंसान हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि साउथ सुपरस्टार्स साथ में। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Air India Plane Crash: प्लेन क्रैश के बाद से फिल्ममेकर हुए लापता, परिवार ने मारे जाने की जताई आशंका


कब रिलीज होगी फिल्म?
'कुबेर' फिल्म का बीते रविवार को ट्रेलर रिलीज हो गया है। अब 20 जून को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और धनुष लीड रोल में हैं। इसके अलावा नागार्जुन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें ट्रेलर में एक रईस शख्स की भूमिका में देखा गया है। यह फिल्म पैसा, पावर और सत्ता की कहानी दिखाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें