फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: छोटे भाई अखिल अक्किनेनी की शादी में खूब जंचे नागा चैतन्य, नए हेयरस्टाइल से लूटी महफिल

Sat, 07 Jun 2025 11:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya stylish hairstyle: नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आगामी सुपरनैचुरल फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए अपने लुक में भी कुछ बदलाव किए हैं। इसकी झलक हाल ही में नजर आई, जब नागा अपने छोटे भाई अखिल की शादी में शामिल हुए। 
विज्ञापन
अक्किनेनी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम-@chayakkineni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा चैतन्य के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी ने हाल ही में आर्टिस्ट जैनब रावजी से शादी रचाई है। कल शुक्रवार 6 जून को निजी समारोह में इनकी शादी संपन्न हुई। नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर की है। इसमें नवविवाहित कपल के साथ नागा-शोभिता, नागार्जुन और अमला नजर आ रहे हैं। नागा चैतन्य पारंपरिक परिधान में नजर आए हैं। उनका हेयरस्टाइल काफी अलग है।

विज्ञापन

नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम
नई फिल्म के लिए नागा ने बदला लुक
नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आगामी सुपरनैचुरल फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। अस्थाई रूप से इस फिल्म का टाइटल NC24 है। इस फिल्म के लिए नागा अपने लुक में भी बदलाव कर रहे हैं। इसकी झलक हाल ही में नजर आई, जब नागा अपने छोटे भाई अखिल की शादी में शामिल हुए।  यह फिल्म सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर अरुणव भट्टाचार्य और बिस्वजीत बसाक की देखरेख में बनाई गई है। 
 

फिल्म के लिए बनाया गया है भव्य सेट
नागा की फिल्म 'एनसी 24' एक सुपरनैचुरल एडवेंचर थ्रिलर है और कार्तिक दांडू फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में नागा एक एडवेंचरर की भूमिका में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि नागा का जो हेयरस्टाइल नजर आ रहा है, वह इसी फिल्म से जुड़ा हो सकता है। 'एनसी 24' में अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में नजर आएंगी। तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के शेड्यूल के लिए अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक भव्य गुफा सेट बनाया गया है।

Ekta Kapoor: विद्या बालन से लेकर राजकुमार राव तक, एकता कपूर ने इन 10 टेलेंट को पहचाना; बना दिया सुपरस्टार
विज्ञापन

आर्टिस्ट हैं अखिल की दुल्हन जैनब
फिल्म 'एनसी 24' का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा एलएलपी (एसवीसीसी) और सुकुमार राइटिंग्स बैनर के तहत साझा रूप से किया जा रहा है। बात करें अखिल अक्किनेनी, तो वे एक्टर नागार्जुन और अमला अक्किनेनी के बेटे हैं। वे तेलुगु इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वहीं, जैनब आर्टिस्ट हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें