फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thandel Movie: नागा चैतन्य ने 'थंडेल' को बताया प्रेरणादायक कहानी, किरदार तैयार करने में लगाए नौ महीने

Wed, 29 May 2024 08:43 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नागा चैतन्य ने अपनी आने वाली फिल्म 'थंडेल' के बारे में बात करते हुए कहा कि इसकी कहानी प्रेरणादायक है। उन्होंने इसे अपने अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी करार दिया। 
विज्ञापन
फिल्म 'थंडेल' - फोटो : इंस्टाग्राम @geethaarts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य अपनी आने वाली फिल्म 'थंडेल' की तैयारी में काफी व्यस्त हैं। वो लगातार इस फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'थंडेल' में नागा के साथ साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है। इसी बीच, नागा चैतन्य ने फिल्म के बारे में कुछ बातें साझा की है।

विज्ञापन


'थंडेल' की कहानी प्रेरणादायक है 
हाल ही में, मीडिया से बातचीत करते हुए नागा ने कहा कि 'थंडेल' की कहानी प्रेरणादायक है। उन्होंने इसे अपने अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी करार दिया। नागा ने कहा कि विजुअल फिल्मों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की क्षमता होती हैं और इसीलिए इनका निर्माण सही तरीके से होना चाहिए।

किरदार तैयार करने में लगे नौ महीने 
'थंडेल' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इसका निर्देशन चंदू मोंदेती कर रहे हैं। नागा ने बताया कि उन्होंने अपने किरदार को तैयार करने में लगभग नौ महीने काम किया था। बता दें कि गीता आर्ट्स द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, जिसे संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने अपनी धुनों से सजाया है।
विज्ञापन


फिल्म में दिखेगी मछुआरों की कहानी 
'थंडेल' की कहानी साल 2018 में हुई घटना पर आधारित है, जिसमें आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कुछ मछुआरे गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। मालूम हो कि नागा चैतन्य ने खुद उन मछुआरों से मुलाकात की थी और उस परेशान कर देने वाली घटना को लेकर उनके अनुभव भी जाने थे।

Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका की फिल्म का काउंटडाउन शुरू, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'कल्कि 2898 एडी'
विज्ञापन


दूसरी बार काम कर रहे हैं नागा और साई
कुछ दिन पहले ही, जब अभिनेत्री साई पल्लवी का 32वां जन्मदिन था तो फिल्म निर्माताओं ने एक वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में 'थंडेल' के सेट से साई पल्लवी की झलक दर्शकों के सामने पेश की गई थी। यह दूसरा मौका है, जब साई पल्लवी और नागा चैतन्य दूसरी बार साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'लव स्टोरी' में अभिनय किया था।

Robert De Niro: रॉबर्ट डी नीरो उतरे बाइडन के समर्थन में, डोनाल्ड ट्रम्प को दिया 'अत्याचारी शासक' का खिताब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें