नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु भले ही अलग हो गए हों, लेकिन उनकी फिल्में आज भी फैंस को बेहद पसंद आती हैं। हाल ही में, 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मनम' को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज किया गया। इस मौके पर नागा चैतन्य निर्देशक विक्रम के कुमार के साथ फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर में गए। लेकिन जब फिल्म में नागा अपना सामंथा का लव मेकिंग सीन आया, तो नागा शरमा गए और उनका यही रिएक्शन देखकर वहां बैठे फैंस आश्चर्यचकित रह गए। वहीं कुछ फैंस ने खुशी से पूरे सिनेमाघर को ही हिला डाला।
वायरल वीडियो
नागा चैतन्य का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें नागा चैतन्य को स्क्रीन पर सामंथा के साथ अपने लव-मेकिंग सीन को देखकर शरमाते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, बल्कि इस दौरान नागा चैतन्य ने वहां पर बैठे उनके फैंस को शांत रहने के लिए भी कहा। बता दें कि नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2017 में शादी की थी। हालांकि, दोनों अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की थी। उस समय, उन्होंने एक बयान जारी कर फैंस और फॉलोअर्स को चुप्पी साधे रखने के लिए कहा 'वह दोनों की जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं'।
नागा ने निजी जीवन के बारे में की थी बात
नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "हमारे अपने सभी शुभचिंतकों के लिए बहुत सोच समझने के बाद सैम और मैंने पति-पत्नी के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने अपने-अपने रास्ते पर चलने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारी दोस्ती एक दशक से भी ज्यादा पुरानी है, जो हमारे रिश्ते का आधार है और हमें लगता है कि हमारे बीच हमेशा एक खास रिश्ता बना रहेगा" पिछले साल, नागा चैतन्य ने अपने निजी जीवन को लेकर यह भी कहा था, ''मैं किसी को भी तकलीफ नहीं पहुंचाना चाहता हूं। जो मेरे करीब हैं, उन्हें सच्चाई का पता है। इसके अलावा मैं चाहता हूं कि लोग मुझे मेरे काम के लिए पहचाने ना कि इसलिए कि मेरी पर्सनल लाइफ में क्या घटित हो रहा है।'' इसलिए मैं अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित कर रहा हूं। आखिरकार लोग मुझे फिल्मों में भरपूर एंटरटेनमेंट के लिए मुझे पहचाने।
वर्कफ्रंट की बात करे तो नागा चैतन्य ने हाल ही में फिल्म 'धूथा' ओटीटी पर डेब्यू किया है। इसे आप अमेजान प्राइम पर देख सकते हैं।
Prabhas fans: दीपिका पादुकोण से नाराज हैं प्रभास के फैंस, लगातार पूछ रहे हैं एक ही सवाल?