फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala: दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए नागा-शोभिता, सामने आई अनदेखी तस्वीर

Sun, 12 Jan 2025 10:58 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
विज्ञापन
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने दोस्तों के साथ की पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsushanth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपने दोस्तों के साथ समय बिताते नजर आए।  इंस्टाग्राम पर अभिनेता सुशांत अनुमोलू ने हाल ही में हुई एक पार्टी की अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसमें शोभिता और नागा चैतन्य भी शामिल थे। 

दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में सभी सभी लिविंग रूम में पोज दे रहे हैं। इस दौरान नागा चैतन्य ने ग्रे हुडी और ट्राउजर पहना था। वह अपने दोस्तों के साथ सोफे के पास खड़े थे। शोभिता सेंटर टेबल के पास फर्श पर बैठी थीं और मुस्कुरा रही थीं। एक्ट्रेस को मैरून रंग के आउटफिट में देखा गया। उनके कई दोस्त उनके आस-पास बैठे या खड़े थे। फोटो शेयर करते हुए सुशांत ने लिखा, "धुंधला लेकिन आनंदमय और दिल वाली इमोजी"


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: रवीना टंडन के बारे में सलमान खान ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर राशा थडानी-अमन देवगन भी हुए हैरान

विज्ञापन


शोभिता और नागा चैतन्य 
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी साल 2024 की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। एक भव्य समारोह में दोनों ने तेगुलु परंपरा से शादी की। इस जोड़े ने 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक दूसरे के होने की कसम खाई। शादी के कुछ दिनों पहले ही दोनों ने सगाई करते हुए अपने फैंस को चौंका दिया था। शादी समारोह के बीच सोशल मीडिया पर शोभिता धुलिपाला को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। 

यह खबर भी पढ़ें: Game Changer: 'गेम चेंजर' को लग रहे एक के बाद एक झटके, अब तेलंगाना सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

नागा चैतन्य-शोभिता का वर्क फ्रंट
अभिनेता नागा चैतन्य के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनका आगामी प्रोजेक्ट ‘थंडेल’ है, जो 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं, शोभिता को आखिरी बार जी5 की फिल्म ‘लव सितारा’ में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें