सुहास की फिल्म की शूटिंग शुरू
- फोटो : इंस्टाग्राम
नाग अश्विन रहे उपस्थित
सुहास की इस आगामी फिल्म का अभी टाइटल तय नहीं है। इसका निर्देशन गोपी अच्चरा कर रहे हैं। फिल्म को आज पूजा समारोह के साथ लॉन्च किया गया। निर्देशक नाग अश्विन ने मुहूर्त शॉट के लिए क्लैप दिया। वहीं, सत्य देव ने कैमरा थामा। शुरुआती शॉट का निर्देशन वामसी नादिपति ने किया। इस फिल्म में शिवानी नागरम लीड रोल में हैं।
सुहास की फिल्म की शूटिंग शुरू
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुहास की फिल्म की शूटिंग शुरू
- फोटो : इंस्टाग्राम
त्रिशूल विजनरी स्टूडियो के तहत फिल्म का निर्माण
सुहास ने आगे लिखा है, 'शानदार निर्देशक नाग अश्विन ने पहले शॉट के लिए क्लैप दिया। एक्टर सत्य देव ने कैमरा चालू किया, जबकि निर्माता वामसी नादिपति ने पहले शॉट का निर्देशिन किया। फिल्म का निर्माण बी नरेंद्र रेड्डी द्वारा त्रिशूल विजनरी स्टूडियो के तहत प्रोडक्शन नंबर 2 के रूप में किया जा रहा है। कहानी पद्मभूषण से सम्मानित शनमुका प्रशांत ने लिखी है। सुहास के पोस्ट पर नेटिजन्स बधाई दे रहे हैं। साथ ही उम्मीद कर रहे हैं कि एक शानदार फिल्म बनने वाली है।