फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसा: रिलीज से पांच दिन पहले पोस्टपोन हुई रश्मिका मंदाना की फिल्म, मेकर्स ने बताई वजह

Sun, 22 Nov 2026 04:15 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मैसा' 27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी।
  • हाल ही में फिल्म का गाना 'ओसे रामुलम्मा' रिलीज किया गया था।
  • मेकर्स ने एक पोस्ट करते हुए बताया कि फिल्म को रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है।
विज्ञापन
फिल्म मैसा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैसा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था और रश्मिका ने इसकी प्रमोशन भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज से महज पांच दिन पहले मेकर्स ने इसकी रिलीज टालने का एलान कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि खुद रश्मिका मंदाना को भी फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी नहीं है।
Trending Videos

मैसा - फोटो : यूट्यूब
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर फिल्म की रिलीज टलने की जानकारी दी। अपने बयान में मेकर्स ने कहा कि तेलुगु सिनेमा इस समय एक रोमांचक दौर से गुजर रहा है। फिल्में अपनी शानदार तकनीक और बेहतरीन क्राफ्ट के जरिए लगातार नए मानक स्थापित कर रही हैं।

मेकर्स के मुताबिक, 'मैसा' को भी एक खास और तकनीकी रूप से शानदार एक्शन फिल्म के तौर पर तैयार किया गया है, जिसे दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक अलग अनुभव देने के मकसद से बनाया गया है। इसी विजन के साथ कोई समझौता न हो, इसलिए फिल्म की 27 नवंबर की थिएट्रिकल रिलीज को आगे बढ़ाने का सामूहिक फैसला लिया गया है।

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी और दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मैसा - फोटो : यूट्यूब
रश्मिका को भी नहीं पता कब रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स के इस एलान के बाद रश्मिका मंदाना ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका बयान शेयर किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्हें भी फिल्म की नई रिलीज डेट नहीं पता है। रश्मिका ने लिखा, 'लगता है फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाई जा रही है। पता नहीं कब होगी, लेकिन जैसे ही मुझे पता चलेगा, मैं आप लोगों को भी जरूर बता दूंगी।'

पांच भाषाओं में रिलीज होगी 'मैसा'
बता दें कि 'मैसा' तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा ईश्वरी राव, राहुल रविंद्रन, समुद्रखनी, राव रमेश, शिवा कंदुकुरी, कार्तिक रंजिनी, तारक पोन्नप्पा और निधि सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक जैक्स बेजॉय ने तैयार किया है।

फिल्म का करीब दो मिनट का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इसमें एक गोंड आदिवासी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसे अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। टीजर में रश्मिका का एक्शन अवतार भी देखने को मिला था, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मैसा' - फोटो : सोशल मीडिया
विजयशांति के आइकॉनिक गाने को किया गया रीक्रिएट
सिर्फ इतना ही नहीं, 'मैसा' के लिए अभिनेत्री विजयशांति की चर्चित फिल्म 'ओसे रामुलम्मा' के मशहूर गाने को रीक्रिएट किया गया है। इस गाने को नए अंदाज में पेश करने के लिए मेकर्स ने सिंगर वंदेमातरम श्रीनिवास को चुना है। हाल ही में यह गाना रिलीज किया गया।

गाने के लॉन्च के मौके पर रश्मिका ने बताया था कि जब डायरेक्टर रविंद्र ने उन्हें इस गाने को रीक्रिएट करने की बात बताई, तो वह काफी डर गई थीं। रश्मिका ने कहा था, 'मैं सच में डर गई थी, जब रावी सर ने बताया कि हम ओसे रामुलम्मा गाने को दोबारा बनाने जा रहे हैं। यह एक आइकॉनिक फिल्म का आइकॉनिक गाना है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें