दीपिका पादुकोण पर मुजम्मिल ने क्या कहा था?
दीपिका को डेट करने की मुजम्मिल इब्राहिम की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजंस आलोचना कर रहे हैं कि पब्लिसिटी के लिए मुजम्मिल ने इतनी बड़ी अदाकारा के साथ नाम जोड़ा है। इन आरोपों और ट्रोलिंग के बाद मुजम्मिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है।
मुजम्मिल ने सफाई में क्या लिखा है?
मुजम्मिल इब्राहिम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है। मुजम्मिल ने लिखा है, 'जिस इंटरव्यू पर चर्चा हो रही है, वह एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था। अभी जो शेयर किया जा रहा है, वह एक बहुत लंबी बातचीत के कुछ पल हैं। जिस झिझक, संदर्भ और जिस सम्मान के साथ कुछ टॉपिक पर बात की गई थी, वह अक्सर एडिटिंग की प्रक्रिया में, मूल बात कहीं खो जाती है। उस पर भी जब कुछ हिस्सों को अलग से देखा जाता है, ऐसा होा है'।
बोले- 'हमेशा सम्मान के साथ बात रखने के पक्ष में हूं'
मुजम्मिल ने आगे लिखा है, 'मैंने हमेशा अपने अतीत के लोगों के बारे में सम्मान के साथ बात करने की कोशिश की है और यह बात हमेशा वैसी ही रहेगी। कई और लोगों की तरह, मैंने भी अपने काम और अपनी जिंदगी को बनाने में कई साल खर्च किए हैं। मुझे उम्मीद है कि बातचीत वहीं रहेगी। मैं ईमानदारी से अपनी बात रखने के पक्ष में हूं। मैं ऐसा सम्मान के साथ करने के पक्ष में हूं'।