चप्पल उतारकर देखी फिल्म
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक मुस्लिम शख्स को थिएटर में बैठे देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि वे नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमांश अंश' का शो देखने पहुंचे हैं। युवक सफेद रंग के कुर्ता पजामा में नजर आ रहा है। सिर पर टोपी है। मगर, पैरों पर नजर जाएगी तो वे नंगे पैर यह फिल्म देख रहे हैं।
यूजर्स ने क्या कहा?
इस वायरल वीडियो पर नेटिजंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है और यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि राजनीतिक ध्रुवीकरण इस शख्स की सोच को दूषित नहीं कर पाया है। एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें देखकर ही मैं आया हूं'। एक यूजर ने लिखा है, 'बिना राजनीति वाला भारत'। वहीं, कुछ यूजर्स इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि वे चप्पल उतारकर यह फिल्म देख रहे हैं।
विदेशों में भी रिलीज होगी 'हनुमान अंश'
फिल्म 'हनुमान अंश' भारत के बाद अब विदेशों में रिलीज होने जा रही है। इसकी ओवरसीज रिलीज की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इस फिल्म के जरिए अब दुनियाभर के दर्शक नीम करौली बाबा के जीवन से रूबरू हो सकेंगे। फिल्म 'हनुमान अंश' 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 62.12 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।