कहा- 'आतंकवाद को जवाब दिया जाना जरूरी था'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सोमवार को मुश्ताक खान ने भारत की मजबूत प्रतिक्रिया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी थी। मुश्ताक खान ने कहा, 'वहां बहुत शांति थी, बहुत अच्छा लग रहा था, और फिर अचानक इतने लंबे समय के बाद पहलगाम में जो हुआ... ऑपरेशन सिंदूर ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कड़ा जवाब देना बहुत जरूरी था। आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया जाना था और हमारे देश ने वो किया है'।
सुरेश ओबेरॉय ने भी दी थी प्रतिक्रिया
इससे पहले, अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की थी। एएनआई से बात करते हुए सुरेश ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उसे एक शत्रु राष्ट्र बताया। उन्होंने कहा, 'आप देश (पाकिस्तान) को हमारा पड़ोसी कह रहे हैं, लेकिन मैं इसे अपना दुश्मन देश कहूंगा... क्या हमें इसे आतंकवादी देश कहना चाहिए? मोदी जी को उनके वादे पूरे करने के लिए सलाम'।
Mission Impossible 8: सोमवार को मिशन इंपॉसिबल की कमाई में लगा ब्रेक, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
'पाकिस्तानी कलाकारों को काम करने की अनुमति न मिले'
अभिनेता ने आगे कहा, 'जिन महिलाओं ने पहलगाम हमले में अपने पतियों को खो दिया है, उन्हें इस देश के लिए उनके बलिदान के लिए बहुत सम्मान दिया जाना चाहिए... यह संघर्ष विराम नहीं है, बल्कि बस एक विराम है'। एक्टर ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते कि देश में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को काम करने की अनुमति दी जाए। न ही खेल मैच की अनुमति मिलनी चाहिए।