समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया था। इस विवाद पर कई हस्तियां समय रैना और रणवीर का विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इनके समर्थन में आ चुके हैं। अब मुनव्वर फारूकी ने भी समय रैना का समर्थन किया है।
वह मजबूत होकर सामने आएंगे..
स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए समय रैना का समर्थन किया है। इस स्टोरी पर वह लिखते हैं कि कला स्प्रिंग की तरह है, जिसे आप जितना दबाओगे वह उतना ऊपर उठेगा। समय रैना मजबूत होकर जल्द आपके सामने आएगा। साथ ही उन्होंने समय लिख एक क्यूट इमोजी भी लगाई है।
यह खबर भी पढ़ें:
रेखा को नहीं पता था होने वाला है कि 5 मिनट का किस; सदमे में आई थीं एक्ट्रेस
इनसे पहले ये कलाकार कर चुके हैं समर्थन
शो को लेकर चल रहे विवाद पर कई हस्तियों ने समय रैना का समर्थन किया है। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी के अलावा उर्फी जावेद, राखी सावंत, पूनम पांडे, एली गोनी और विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Indian Actors: श्वेता तिवारी से नेहा धूपिया तक, पाकिस्तान में अपने अभिनय का झंडा बुलंद कर चुके हैं ये सितारे
समय रैना विवाद पर अब तक क्या हुआ?
समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया ने अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में रणवीर, समय और अपूर्वा मखीजा सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है। वहीं, कल बुधवार को अपूर्वा और रणवीर के मैनेजर मुंबई पुलिस के सामने पेश भी हुए थे। अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान अब तक पुलिस दर्ज कर चुकी है। मुंबई पुलिस के अलावा असम पुलिस भी दर्ज शिकायतों के आधार पर मामले में जांच कर रही है। एक-दो दिन में रणवीर भी मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। समय के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता व परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। विवादित वीडियो यूट्यूब ने रिमूव कर दिया है। समय रैना ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अपने सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं।