फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First Copy Teaser: 90 के दशक में पायरेसी सम्राट बन मुनव्वर फारुकी ने मचाया धमाल, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?

Tue, 01 Apr 2025 04:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

First Copy Teaser: मुनव्वर फारुकी ‘फर्स्ट कॉपी’ से सिनेमा की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। आगामी सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें लीक फिल्मों का कारोबार करते दिखे मुनव्वर। मुंबई की मायानगरी में करेंगे कमाल। जानिए टीजर और इसके रिलीज के बारे में।
विज्ञापन
फर्स्ट कॉपी - फोटो : इंस्टाग्राम- @munawar.faruqui
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनव्वर फारुकी और क्रिस्टल डिसूजा अभिनीत सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सिनेमा की दुनिया में कदम रख रहे मुनव्वर इस सीरीज में एक पायरेसी मास्टर की भूमिका अदा कर रहे हैं। लीक फिल्मों के कारणों को फिल्म में दिखाया जाएगा। यह सीरीज दर्शकों को एक रोमांच का अनुभव कराती नजर आ रही है। आइए जानते हैं सीरीज के टीजर के बारे में। 

विज्ञापन


पायरेसी सम्राट बनें मुनव्वर फारुकी
मुनव्वर फारुकी अपनी आगामी सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' से सिनेमा की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह एक थ्रिलर सीरीज है, जिसका टीजर आपको 90 के दशक में ले जाता है, जहां आरिफ के किरदार में मुनव्वर फारुकी फिल्म उद्योग में पायरेसी दुनिया का मास्टरमाइंड बन जाते हैं। इसके बाद वह फिल्मों के रिलीज से पहले ही दर्शकों के घरों तक उन्हें पहुंचाने का काम करते हैं। एक मिनट पांच सेंकेड के इस टीजर में पुराने दौर में फिल्मों के चुनौतियों को दर्शाया गया है। 

यह खबर भी पढें: Ananya Panday: चंकी पांडे को बेटी अनन्या पांडे पर है गर्व, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, लिखा भावुक नोट
विज्ञापन


जानें कब और कहां देख सकेंगे सीरीज? 
'फर्स्ट कॉपी' सीरीज को सिनेमाघरों में इसी साल जून में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी सीरीज के सटीक रिलीज तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस सीरीज को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा, जिसे दर्शक फ्री में देख सकेंगे। इस सीरीज में मुनव्वर फारुकी के साथ क्रिस्टल डिसूजा मुख्य भूमिका में होंगी। इन दोनों के अलावा इसमें गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मेयांग चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे बेहतरीन कलाकार भी मौजूद हैं।

यह खबर भी पढें: Ravi Teja: रवि तेजा की 'मास जतारा' की रिलीज डेट टली, जानिए कब बड़े पर्दे पर देख सकेंगे यह फिल्म

मुनव्वर फारुकी का वर्कफ्रंट
अगर मुनव्वर के काम की बात करें तो ‘बिग बॉस 17’ से पहले मुनव्वर फारुकी ने रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का पहला सीजन जीता था। इसके अलावा वह कई म्यूजकि वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। अब 'फर्स्ट कॉपी' उनकी पहली सीरीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें