फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhant Kapoor: ओरी के बाद अब श्रद्धा कपूर के भाई को मुंबई पुलिस का समन, 252 करोड़ के ड्रग्स से जुड़ा मामला

Fri, 21 Nov 2025 08:25 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mumbai Police Summons Siddhant Kapoor: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के बाद अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। ये वही 252 करोड़ के ड्रग्स का मामला है जिसमें ओरी का भी नाम आया है।
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ सिद्धांत कपूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर्स से जुड़े हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में एक और बड़ा कदम उठाया है। अभिनेता-निर्देशक और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों के अनुसार सिद्धांत को 25 नवंबर को अपना बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
यह मामला महाराष्ट्र में 252 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्ती से जुड़ा है, जिसने ड्रग्स रैकेट के कई गहरे तारों का खुलासा किया है। इसी मामले में एक और चर्चित नाम- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रमानि उर्फ ओरी को भी ANC ने समन भेजा है। ओर्री को गुरुवार को उपस्थित होना था लेकिन उन्होंने अतिरिक्त समय की मांग की। अब उन्हें 26 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

मामले के मुख्य आरोपी ने किए दावे
ANC के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इन दोनों सितारों के नाम उस समय सामने आए जब इस मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम उर्फ सुहैल शेख, जिसे ‘लैविश’ के नाम से भी जाना जाता है, ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले दावे किए। आरोपी ने बयान दिया कि फिल्म इंडस्ट्री, फैशन जगत और कुछ राजनीतिक हस्तियां- यहां तक कि एक कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार—उसके द्वारा आयोजित रेव पार्टियों में शामिल होते थे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Palash-Smriti Haldi Video: हल्दी सेरेमनी में खूब नाचे पलाश-स्मृति, महिला क्रिकेटर्स भी थिरकीं; देखें वीडियो

पहले भी विवादों में रहे सिद्धांत
यह दावा जांच अधिकारियों को उन लोगों की ओर ले गया, जिनसे आने वाले दिनों में लंबे समय तक पूछताछ हो सकती है। यह भी उल्लेखनीय है कि सिद्धांत कपूर पहले भी एक ड्रग्स मामले में विवादों में रह चुके हैं। वर्ष 2022 में उन्हें बेंगलुरु में एक रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स कंजम्पशन के आरोप में हिरासत में लिया गया था। उस समय भी उनका नाम कई हेडलाइंस में रहा था।

मुख्य आरोपी सुहैल शेख को पिछले महीने दुबई से भारत लाया गया, जिसके बाद से जांच और तेजी से आगे बढ़ी है। उसे सबसे पहले महाराष्ट्र के सांगली जिले में 252 करोड़ की मेफेड्रोन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे ANC की घाटकोपर यूनिट ने भी गिरफ्त में लिया।

कहां से जुड़े ड्रग नेटवर्क के तार?
इस केस का दायरा सिर्फ बरामदगी तक सीमित नहीं है; जांचकर्ता यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह ड्रग नेटवर्क किन-किन प्रभावशाली लोगों से जुड़ा है और रेव पार्टियों की फंडिंग तथा मैनेजमेंट कैसे होता था। फिल्मी दुनिया से जुड़े दो बड़े नामों के तलब किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों की पूछताछ से केस में कई नए पहलू उजागर होने की उम्मीद है। पुलिस ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में और भी हस्तियों से पूछताछ की जा सकती है।

सभी की नजरें 25 और 26 नवंबर पर
फिलहाल सभी की नजरें 25 और 26 नवंबर पर टिकी हैं, जब सिद्धांत कपूर और ओरी ANC के सामने अपना बयान दर्ज करेंगे। इनके बयान इस हाई-प्रोफाइल मामले की दिशा तय कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें