फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: नकली दाढ़ी लगाते हैं बिग बी? मुकेश खन्ना ने अमिताभ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 16 Aug 2025 10:24 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mukesh Khanna Says About Amitabh Bachchan: अभिनेता मुकेश खन्ना अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो हर मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब अभिनेता ने सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन
मुकेश खन्ना और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में टीवी और फिल्मी दुनिया के जाने-माने स्टार मुकेश खन्ना एक बातचीत में शामिल हुए, जहां उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ हैरान करने वाली बात कही है। मुकेश खन्ना ने बिग बी के लुक पर टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा  है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या बोले अभिनेता। 

बिग बी को लेकर क्या बोले मुकेश खन्ना?

विज्ञापन

अभिनेता मुकेश खन्ना फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। बातचीत के दौरान एक्टर ने अमिताभ बच्चन को लेकर बातें कहीं। उन्होंने बोला, 'मुझे हैरानी है कि वो इस उम्र में भी दाढ़ियां लगाते हैं, जो मैं नहीं लगा सकता। उनको इतनी परेशानियां है, फिर भी वो अपने कार्य के लिए इतने समर्पित हैं। इसके लिए मैं उनकी सराहना करता हूं।’ अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 



नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘मुझे इनके लिए बुरा लगता है, क्योंकि इन्होंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों से जलन करने में निकाल दी।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘सर आप हैरान मत होइए, बच्चन साहब बच्चन साहब हैं।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘शक्तिमान मेरा फेवरेट है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर्स भी अभिनेता को ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: David Dhawan: गोविंदा के साथ कीं कई हिट फिल्में फिर इस तरह हुई अनबन, पढ़ें डेविड धवन के अनसुने किस्से


इन किरदारों से जाने जाते हैं मुकेश खन्ना 
मुकेश खन्ना ने भी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन वह टीवी पर शक्तिमान और पितामाह भीष्म का किरदार निभाकर वह दर्शकों के बीच मशहूर हो गए। आज भी दर्शक उन्हें इन किरदारों के कारण पहचानते हैं। इस समय अभिनेता शक्तिमान फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है, जिसकी शूटिंग शुरू होने का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें