फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश खन्ना: ओटीटी पर हुआ दिग्गज अभिनेता का डेब्यू, गुजराती फिल्म 'विश्वगुरु' पर कही यह बड़ी बात

Sat, 03 Oct 2026 06:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Mukesh Khanna On Upcoming Film: फिल्म 'विश्वगुरु' के साथ मुकेश खन्ना एक बार फिर फिल्मों में वापसी करेंगे। अपनी आखिरी फिल्म से करीब 25 साल बाद अभिनेता किसी फिल्म में दिखाई देंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज  की जाएगी। 

विज्ञापन
मुकेश खन्ना - फोटो : आईडीबीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मुकेश खन्ना जल्द फिल्मों में वापसी करेंगे। उनकी फिल्म 'विश्वगुरु' पर आने वाले वक्त में काम हो चुका है। एक बातचीत के दौरान एक्टर ने अपनी फिल्म की जानकारी साझा की। जानें क्या बोले मुकेश….

विज्ञापन


फिल्म पर क्या कहा मुकेश ने? 
मुकेश खन्ना अपनी आगामी फिल्म के बारे में एएनआई से कहा, ‘फिल्म में कई कहानियां हैं। और इस फिल्म में काम करना मेरे लिए और भी दिलचस्प था।लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैं फिल्में क्यों नहीं करता, और मेरा जवाब होता है कि मैं नौकरी नहीं ढूंढता। अगर मुझे कोई अच्छा रोल मिलता है, तो मैं उसे जरूर करूंगा’ हालांकि मुकेश की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। 

मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@iammukeshkhanna

भाषा पर अटकी फिल्म की गाड़ी 
फिल्म 'विश्वगुरु' के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, ‘फिल्म साइन करने से पहले मैंने निर्माताओं को बताया कि मुझे गुजराती नहीं आती। तब मुझे पूरी फिल्म में हिंदी बोलने के लिए कहा गया। फिल्म के डायलॉग हिंदी में लिखे गए तब मैंने काम कर पाया। इस फिल्म में एक कहानी और एक संदेश है। न केवल युवाओं को, बल्कि अभिभावकों को भी इसे देखना चाहिए। देश की शिक्षा व्यवस्था संभालने वाले नेताओं, शिक्षा मंत्रियों को भी इसे देखना चाहिए।’ इसके साथ ही उन्होंने याद किया कि उनकी आखिरी फिल्म जिसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, वह देव आनंद की 'सेंसर' थी 

मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'विश्वगुरु' के बारे में 
  • फिल्म 'विश्वगुरु' गुजराती भाषा में 1अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। 
  • इस फिल्म में मुकेश खन्ना के अलावा गौरव पासवाल, कृष्णा भरद्वाज भी अहम किरदारों में थे। 
  • यह फिल्म अब हिंदी भाषा में ओटीटी पर रिलीज हुई है। 
  • फिल्म का निर्देशन शैलेश भोगानी ने किया है। 

 

विज्ञापन

मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता की आखिरी फिल्म 'सेंसर' 

  • मुकेश खन्ना की आखिरी फिल्म 'सेंसर' 2001 में रिलीज हुई थी। 
  • फिल्म में मुकेश ने कैमियो रोल किया था। 
  • इस फिल्म का निर्देशन देव आनंद ने किया था। 
  • देव आनंद, हेमा मालिनी, ममता कुलकर्णी, और शम्मी कपूर ने फिल्म में अभिनय किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें