सार
Shaktimaan Movie Update By Mukesh Khanna: कोरोना से पहले लोकप्रिय टीवी शो 'शक्तिमान' पर फिल्म बनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई अपडेट ना मिलने के कारण सवालों का दौर जारी है। इसी बीच सुपरस्टार मुकेश खन्ना ने फिल्म को लेकर चौंकाने वाली बात कह दी है।
90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला सबसे चर्चित शो ‘शक्तिमान’ प्रत्येक बच्चों की पहली पसंद था। अभिनेता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के किरदार को घर-घर में प्रसिद्ध कर दिया था। पॉपुलर शो शक्तिमान पर इस समय फिल्म बनाने की बात चल रही है, जिसकी घोषणा कोरोना वायरल के आने से पहले हुई थी। लेकिन एलान के बाद से ही मेकिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं है। अब सुपरस्टार मुकेश खन्ना ने फिल्म को लेकर ऐसी बात कह दी है, जो फैंस को परेशान कर रही है। आइए जानते हैं क्या है शक्तिमान फिल्म को लेकर जानकारी।
क्या मुकेश खन्ना खुद हैं वजह?
हाल ही में मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने वीटीवी डिजिटल से बातचीत की। इस दौरान एक्टर से सवाल किया गया कि शक्तिमान फिल्म कब आएगी। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि आजकल ये बहुत बड़ा सवाल बन गया है, जिसे हर कोई जानना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं सब झूठ है शक्तिमान फिल्म नहीं आएगी। लेकिन अभिनेता ने बताया, ‘रुकावट के लिए खेद है, यह फिल्म अटकी हुई है और इसका कारण मैं खुद हूं, क्योंकि मुझे शक्तिमान चाहिए।’
फिल्म को लेकर पूरे हुए ये काम
बातचीत में मुकेश खन्ना ने बताया कि आगामी फिल्म शक्तिमान के लिए पेपरवर्क का काम हो गया है और सोनी लिव के साथ एग्रीमेंट भी साइन हो चुका है। अभिनेता को मनचाहा किरदार मिलते ही फिल्म शुरू हो सकती है।
यह खबर भी पढ़ें:
Border 2: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी होने पर वरुण धवन ने काटा केक, निर्माताओं ने शेयर किया पोस्ट
इन किरदारों से छा गए मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन वह टीवी पर शक्तिमान और पितामाह भीष्म का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच मशहूर हो गए। आज भी दर्शक उन्हें इन किरदारों के कारण पहचानते हैं।