फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: नितेश तिवारी की फिल्म में क्या रही कमी? मुकेश खन्ना ने बताया क्यों पसंद नहीं आया रणबीर का 'राम' अवतार

Fri, 13 Nov 2026 01:11 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हो गया है।
  • इसमें रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाया, तो यश रावण के रोल में नजर आए।
  • अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म और इसके बजट को लेकर बात की है।
विज्ञापन
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। फिल्म के भव्य सेट, शानदार वीएफएक्स और बड़े बजट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। वहीं, अब दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


उन्होंने फिल्म के बजट और भव्यता पर सवाल उठाने के साथ ही रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार पर भी अपनी राय रखी है। मुकेश खन्ना का कहना है कि रामायण जैसी पवित्र गाथा को पर्दे पर उतारते समय उसकी मूल भावना, सच्चाई और भावनाओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Trending Videos

मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@iammukeshkhanna
क्या बोले मुकेश खन्ना?
एएनआई से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद बड़े अभिनेता ने कहा कि पिछले 100 साल में ऐसी फिल्म नहीं बनी। मैं काफी खुश हुआ, लगा कि शायद इतनी अच्छी होगी। लेकिन मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि आपने 1000 करोड़ रुपये कमाए या नहीं। मेरे लिए यह जरूरी है कि आपने सच्चाई का एक अंश भी छिपाया तो नहीं या उसमें झूठ का एक अंश भी जोड़ा तो नहीं। यह कोई आम कहानी नहीं, बल्कि रामायण की कहानी है।

4000 करोड़ के बजट पर उठाए सवाल
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'रामायण कोई ऐसी उबाऊ कहानी नहीं है, जिसे आज के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए 4000 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत पड़े। अगर 4000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद कहानी ही पीछे रह जाती है, तो मैं इसे पैसे की बर्बादी कहूंगा। जैसा कि मैंने पहले भी कहा, भव्यता की दौड़ में कहानी का सार और उसकी भावनाएं कुर्बान कर दी गई हैं।'

रामायण में रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम@sargunmehta
रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात
मुकेश खन्ना ने कहा, 'लोग आपको राम के रूप में नहीं देखते। कम से कम मुझे तो ऐसा महसूस नहीं हुआ। रणबीर कपूर ने अच्छा काम किया है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह किसी हिंदी फिल्म में लड़ाई कर रहे हैं। फिल्म में रावण के सामने राम जीरो स्ट्रॉन्ग लगते हैं। जब आप राम का किरदार निभा रहे हैं, तो आपको राम जैसा दिखना भी चाहिए। आप राम जैसे नहीं दिखते और न ही राम की तरह बोलते हैं। आप एक योद्धा की तरह बोल रहे हैं।'

'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
अरुण गोविल को बताया असली राम
मुकेश खन्ना ने इस दौरान रामानंद सागर की टीवी सीरीज 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'राम योद्धा नहीं थे, राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। उनकी वाणी में एक शांति थी। अरुण गोविल ने इस बात को समझा था। उन्होंने मुस्कुराते हुए रामायण निभाई थी।'

गौरतलब है कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है। मुकेश खन्ना ने उनके इस किरदार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में अरुण गोविल को ऐसे सीन दिए गए हैं, जिनमें उन्हें अच्छा अभिनय करने का मौका मिला।
विज्ञापन

मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स
धार्मिक फिल्मों के लिए अलग कमेटी बनाने की मांग
मुकेश खन्ना ने फिल्मों में धार्मिक और पौराणिक किरदारों के चित्रण को लेकर सेंसर बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को रोकने के लिए पर्याप्त जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए एक अलग आयोग बनाया जाना चाहिए। जो भी व्यक्ति ऐतिहासिक या पौराणिक विषयों पर फिल्म बनाना चाहता है, चाहे वह रामायण हो, महाभारत हो या भगवान गणेश से जुड़ी कहानी, उसके प्रोजेक्ट की समीक्षा और मंजूरी विद्वानों की एक समिति से अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसी समिति होगी, तो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्यों को पहले ही रोका जा सकेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देवी सीता को लड़ते हुए दिखाने जैसे दृश्य नहीं होने चाहिए। धर्म और आस्था के मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

दो भागों में रिलीज होगी 'रामायण'
  • बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी।
  • फिल्म के पहले भाग का नाम 'रामायण: पार्ट 1' है।
  • वहीं, इसके दूसरा पार्ट अगले साल 2027 या फिर 2028 में आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें