मुकेश खन्ना और पंकज धीर
- फोटो : Credit : Bheeshm International
'इंटरव्यू नहीं देते थे, लेकिन मेरे लिए उन्होंने समय निकाला'
करीब एक साल पहले मैंने उन्हें अपने पॉडकास्ट के लिए इंटरव्यू किया था। उन्हें मनाना आसान नहीं था, क्योंकि वह इंटरव्यू नहीं देते थे। लेकिन मेरे लिए उन्होंने समय निकाला और मेरे साथ बैठकर बातें कीं। कुछ महीने पहले जब मैंने उनसे फिर संपर्क किया, तो पता चला कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी। वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मुझे पता चला कि वह कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज चल रहा था। यह सुनकर बहुत दुख हुआ। इतना ज़िंदादिल इंसान अब घर तक सीमित हो गया था।
यह खबर भी पढ़ें: पंकज धीर का परिवार: कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं पत्नी, शाहरुख के साथ काम कर चुका है बेटा; बहू भी रहीं टीवी एक्ट्रेस
'पुनीत इस्सर के बेटे की शादी में भी शामिल नहीं हुए'
मैं, पुनीत इस्सर और पंकज धीर सिर्फ को-स्टार्स नहीं थे, बल्कि सच्चे दोस्त थे। मुझे याद है, कुछ महीने पहले पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत की शादी हुई थी। मुझे उम्मीद थी कि पंकज जी जरूर आएंगे, लेकिन वह घर पर ही रहे। उनके बेटे निकितिन ने बताया कि वह घर से बाहर नहीं निकले। यह सुनकर बहुत दुख हुआ। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह हमें इतनी जल्दी छोड़ देंगे।
'उन्होंने महाभारत कभी पढ़ी नहीं थी'
सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने महाभारत कभी पढ़ी नहीं थी। उनकी पढ़ाई कॉन्वेंट स्कूल में हुई थी। वह अक्सर सेट पर मजाक करते थे, 'MK, मैंने महाभारत कभी पढ़ी नहीं। अब इसे कैसे निभाऊँ?' फिर भी, उनका अभिनय इतना बेहतरीन था कि उन्होंने कर्ण का किरदार पूरी निपुणता और मास्टरी के साथ निभाया। सेट पर हम उनकी candid बातें सुनकर हँसते थे, लेकिन उनके समर्पण और मेहनत ने हर संदेह को सफलता में बदल दिया।
पंकज धीर, पुनीत इस्सर और मुकेश खन्ना
- फोटो : एक्स