फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश खन्ना: एक्टर ने साधा ध्रुव राठी पर निशाना, यूट्यूबर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भड़के, कहा- हिटलर की औलाद...

Mon, 12 Oct 2026 09:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mukesh Khanna Video: सीजेपी आंदोलन में शामिल होने भारत आए ध्रुव राठी पर एक्टर मुकेश खन्ना ने निशाना साधा है। उन्होंने यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
ध्रुव राठी-मुकेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ने नहीं आए हैं। वह व्यक्तिगत रूप से इस आंदोलन से जुड़े हैं और राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े नहीं हैं और व्यक्तिगत हैसियत से इस मुद्दे पर आए हैं। ध्रुव राठी की प्रेस कॉन्फ्रेंस और इसमें कही गई बातों पर 'शक्तिमान' फेम चर्चित एक्टर मुकेश खन्ना ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
Trending Videos

ध्रुव राठी पर भड़के मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वे ध्रुव राठी पर आगबबूला होते नजर आए हैं। वीडियो साझा करते हुए मुकेश खन्ना ने कैप्शन लिखा है, 'ध्रुव तारा मशहूर है स्थिरता के लिए। ध्रुव राठी मशहूर बड़बड़ता क्रे लिए। जर्मनी से हिंदुस्तान पर अपनी तोप दागने वाला आज हमारे यहां आकर अपनी गुलेल से पत्थर बरसा रहा है। लेकिन पुलिस ने गुलेल छीन कर हथकड़ियां पहना दी उसके हाथों में। उठा कर ले गए नींद से बिना चप्पल। रोने को छिपाकर, मुस्कुराकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है। कोई नहीं सुनेगा उसकी, क्योंकि वो झूठ पर झूठ दाग रहा है। अंग्रेज भारत छोड़ो की जगह हमें, कहना पड़ेगा, जर्मन छोड़ो भारत'। 

कहा- 'जर्मनी में बैठकर जहर उगलते हैं'
मुकेश खन्ना ने एक लंबा वीडियो भी शेयर किया है। इसमें ध्रुव राठी पर निशाना साधा है और आरोप भी लगाया है कि यहां आने के उन्होंने पैसे लिए हैं। मुकेश खन्ना ने कहा है, 'दोस्तों झूठ की भी हद होती है। जर्मनी से आए हुए ध्रुव राठी, जिनके बारे में मैंने कहा कि झूठ बोलते हैं। जर्मनी में बैठकर जहर उगलते हैं। देश के खिलाफ बहुत कुछ बोल चुके हैं। कोई उन्हें कंट्रोल नहीं कर सकता, क्योंकि वे जर्मनी में रहते हैं। मगर, अगर वही शख्स यह सोचे कि मैं इंडिया जाकर प्रधानमंत्री के लिए कुछ भी बोलूं। यहां आकर आपने जो हरकते की हैं, वह स्वीकार्य नहीं हैं'। 

'सब जानते हैं कि आपके पास जर्मनी की नागरिकता है'
अभिनेता ने आगे कहा है, 'ध्रुव राठी सेल्फी खींचकर खुश होकर बता रहा था कि बहुत इंतजाम करके रखा है हमारे लिए। मैं पहुंच चुका हूं। कल मैं आपको जंतर मंतर पर मिलूंगा। मगर, दूसरे दिन पुलिस ने गुरुग्राम के घर में जाकर उसे पकड़ लिया। अब ध्रुव राठी ने प्रेस कांफ्रेंस की है। कई बातें कही हैं। कितना सच है कितना नहीं, पता नहीं। मगर, वह कह रहा है कि मुझे डिटेन नहीं किया गया है। ऐसी बातें वह पहले भी बोल चुका है। अपना भारत का पासपोर्ट दिखा रहा है। सब जानते हैं कि आप जर्मनी की नागरिकता लेकर बैठे हैं तो आपके पास जर्मनी की नागरिकता है। भारत का पासपोर्ट तो हो नहीं सकता। मगर, आप कैमरे में देख रहे हैं। ऊपर से यह बात बोल गए हैं प्रेस कांफ्रेंस में बड़े आत्मविश्वास से कि मैं तो कॉकरोच पार्टी के लिए नहीं आया हूं। मैं तो अपनी मर्जी से आया हूं, क्योंकि लाखों लोग सरकार का विरोध कर रहे हैं। उसे देखकर आया हूं'। 

यू्ट्यूबर पर लगाया पैसे लेने का आरोप
मुकेश खन्ना ने आगे कहा है, 'बता दें ध्रुव राठी। हम भारतीय हैं। तुम भी हो, लेकिन तुम भारतीयता भूल चुके हो। तुम गरिमा को भूल चुके हो। भारत को सम्मान देना भूल चुके हो। आप जानते हैं देश की आबादी 140 करोड़ है। चंद लोगों को इकट्ठा करके आप मूर्खता कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि मैं लाखों को देखकर आया हूं। आप लाखों छोड़िए, हमारे देश की जनसंख्या करोड़ो में हैं। आप कह रहे हैं कि आप गिरफ्तार नहीं हुए, किडनैप किया गया है। ध्रुव राठी और दिपके के बीच समानता यह है कि सबकुछ कैमरा ऑन करके बोलेत हैं। इसमें ध्रुव राठी भी एक्सपर्ट हैं। इन्होंने जो भी बोला है, कैमरे के लिए बोला है।
अब तक तो आप सुरक्षित दायरे में भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। अब भारत में आकर कह रहे हो कि बहुत अच्छा इंतजाम किया है मोदी ने। पहले आप बोलते हो कि मैं आया हूं। आप भी आइए। अब कहते हो कि मैं कॉकरोच के आंदोलन के लिए नहीं आया हूं। पैसा तो बटा है। बड़े लेवल पर बना है। आप जैसा इंसान बिना पैसे के नहीं जाएगा'।


विज्ञापन

'जर्मनी में रहकर हिटलर की औलाद बन गए'
मुकेश खन्ना ने आखिर में कहा है, 'आपको जर्मनी से लाना, क्या लगता है कि बिना पैसों के आ गए हैं? क्या आप इतने बड़े देशभक्त हैं?  जर्मनी में रहकर हिटलर की औलाद बन गए हो। इंडिया बहुत मजबूत है। इंडिया की जनता बहुत मजबूत है। आपको क्या लगता है कि देश की जनता आपको सपोर्ट करेगी? आपको रहना है जर्मनी में रहिए। वहां से जितने तोप गोले दागने हैं, दागिए। यहां आकर हिम्मत मत करिए। यह आंदोलन चंद लोगों का है। कॉकरोचों का है। कॉकरोच घर में आ जाता है तो उसे उठाकर बाहर फेंक दिया जाता है। धीरे-धीरे हमारे देश की जनता समझ रही है। मैंने हिंदुस्तान का जज्बा देखा है। आपके साथ कम्युनिस्ट लॉबी से जुड़े चंद लोग आएंगे। जितने स्टार्स आए हैं सपोर्ट में, सब कम्युनिस्ट लॉबी से जुड़े हुए हैं। दिपके से गले मिलने वाले स्टार्स कम्युनिस्ट हैं। कम्युनिज्म हमारे देश में नहीं चलेगा। भारत में उसे बढ़ाने की कोशिश मत करिए'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें