फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृणाल ठाकुर: 'मां ने मुझे बिगाड़ दिया', अभिनेत्री ने बताया क्यों घर की अलमारी से चुराती थीं घड़ियां? खास है वजह

Sun, 04 Oct 2026 09:25 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrunal Thakur Sealing Watches: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों फिल्म 'पूजा मेरी जान' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें बताया कि वह अपनी मां की अलमारी से घड़ियां चुरा लेती थीं। साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अभिनय के साथ-साथ अक्सर अपने क्लासिक फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें क्लासिक घड़ियों से बहुत प्यार है और यह प्यार उनको उनकी मां से मिला, जिन्हें वह क्लासिक लेडी कहती हैं।
विज्ञापन

मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrunalthakur
क्यों मां की अलमारी से घड़ियां चुराती थीं मृणाल?
मृणाल ने बताया कि कई बार खास मौकों के लिए वह अपनी मां की अलमारी से उनकी घड़ियां चुरा लिया करती थीं। एएनआई से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी मां ने मुझे बिगाड़ दिया, क्योंकि वह हमेशा से एक क्लासिक महिला रही हैं। कई बार अपने सबसे खास मौकों के लिए मैं उनकी घड़ी चुरा लेती थी।

दरअसल, अभिनेत्री वसंत कुंज के डीएलएफ प्रोमेनेड में टिसॉट बुटीक के लॉन्च पर पहुंची थीं। वहां एक्ट्रेस ने कहा कि अब वह रेड-कार्पेट अपीयरेंस और फॉर्मल मीटिंग से लेकर डिनर तक अलग-अलग मौकों पर अपने कलेक्शन की घड़ियों को शामिल करने की योजना बना रही हैं।

मृणाल ठाकुर - फोटो : मृणाल ठाकुर
घड़ी को क्यों जरूरी मानती हैं मृणाल?
मृणाल के लिए घड़ी सिर्फ समय देखने की चीज नहीं है। वह इसे एक जरूरी एक्सेसरी मानती हैं, जो उनके व्यक्तित्व और पहचान को दिखाने में मदद करती है और उनके सादे स्टाइल को पूरा करती है।

अभिनेत्री ने कहा, 'बिना घड़ी के आपका आउटफिट पूरा नहीं होता। यह उसमें एक छोटी-सी खासियत जोड़ देती है। यह बहुत सिम्पल, स्टाइलिश और साथ ही बहुत क्लासी भी है। अगर आपने मेरे कपड़े पहनने का तरीका देखा है, तो मैं हमेशा मिनिमल रहना पसंद करती हूं, लेकिन चाहती हूं कि मेरी एक्सेसरीज लोगों का ध्यान खींचें।'
विज्ञापन

मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
मृणाल को अलमारी में क्या रखना है पसंद?
मृणाल ने आगे बताया, 'मैं ऐसी लड़की हूं, जिसे अपनी अलमारी में क्लासिक चीजें रखना पसंद है।' उन्होंने अपनी जरूरी चीजों में सफेद शर्ट, नीली डेनिम, गोल्ड ईयररिंग्स या सॉलिटेयर और एक क्लासिक घड़ी को शामिल किया।
  • मृणाल फिलहाल 'पूजा मेरी जान' में नजर आ रही हैं।
  • मृणाल के साथ फिल्म में हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं।
  • फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है।
  • इस फिल्म को दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को जी5 पर रिलीज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें