माधुरी ने की पुलिस से डील
ट्रेलर में पुलिस माधुरी से पूछताछ करती हैं। माधुरी कहती हैं, मैं यहां अंदर हूं। इसका मतलब कोई बाहर है, जो मेरी नकल कर रहा है। इसके बाद माधुरी पुलिस वाले से डील करती हैं। वह कहती हैं आपको मेरी मदद की जरूरत है लेकिन मुझे बदले में कुछ चाहिए। फिर वह जांच में पुलिस की मदद करती हैं। हालांकि ट्रेलर में यह पता नहीं चल पाया कि असली कातिल कौन है?
यूजर्स को पसंद आया ट्रेलर
'मिसेज देशपांडे' शो के ट्रेलर को कई दर्शकों ने पसंद किया है। वह इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'माधुरी दीक्षित को इस तरह इससे पहले कभी नहीं देखा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'स्क्रीन पर राज करने रानी दोबारा आ गई है।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह शो कमाल का होने वाला है। माधुरी दीक्षित हमेशा चमकती हैं। यह एक्ट्रेस सुपरस्टार है।'