फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में हुई लड़ाई, हाथापाई की आई नौबत; तनाव में BB 19 के घरवाले

Wed, 10 Sep 2025 12:31 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Fight: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो लॉन्च हुआ, जिसमें मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में जोरदार भिड़ंत देखी जा रही है। 

विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम- @jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। अब शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में हाथापाई होती दिख रही है। इससे माहौल काफी तनाव में दिख रहा है। देखें प्रोमो।

विज्ञापन


एक-दूसरे को मारने दौड़े मृदुल और शहबाज
जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा एक-दूसरे को समझाते दिख रहे हैं। इसमें मृदुल कह रहे हैं कि शहबाज को बताना चाहिए था कि उन्हें वो बात गलत लग रही है। इस पर शहबाज ने कहा कि ये सब मृदुल ना करें। इसके बाद दोनों में गहमागहमी बढ़ जाती है। फिर दोनों एक-दूसरे को मारने की बात कहते हैं और हाथापाई करने के लिए बढ़ जाते हैं। इत्तेफाक से वहां मौजूद घर वालों ने दोनों को रोक लिया। 

आने वाला एपिसोड बेहद खतरनाक होने वाला है
बिग बॉस 19 के आगामी सभी एपिसोड बेहद रोमांचक होने वाले हैं। खासकर मृदुल और शहबाज की फाइट वाला एपिसोड। इस प्रोमो को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग मृदुल का समर्थन करते दिख रहे हैं और कह रहे कि शाहबाज को सबक सिखाओ। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 15 years of Dabangg: सलमान खान की कॉपी करते दिखे जहीर इकबाल, सोनक्षी के साथ रिक्रिएट किया 'दबंग' का यह सीन 

इस बार का बिग बॉस है कुछ खास
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी थोड़ा अलग है। इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें