फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr. Supranational 2025: फौज की वर्दी पहनने का सपना टूटा, कमजोर थी अंग्रेजी, अब भारत को रिप्रेजेंट करेंगे शुभम

सार

Shubham Sharma In Mr. Supranational 2025: शुभम शर्मा 'मिस्टर सुपरानैशनल 2025' में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे। इस खबर में आपको बता रहे हैं कि शुभम शर्मा ने कैसे शुरूआत की और आज बड़े मुकाम पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
शुभम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @shubhamsharma_04
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी फौज की वर्दी पहनने का सपना था, आज 24 साल के शुभम शर्मा भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रिप्रेजेंट कर रहे हैं। इस महीने वे 'मिस्टर सुपरानेशनल 2025' में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे। शुभम की कहानी सिर्फ ग्लैमर की नहीं है, बल्कि यह हार से शुरू होकर उम्मीद तक पहुंचने की कहानी है।

विज्ञापन

'मिस्टर सुपरानैशनल 2025' कार्यक्रम 28 जून 2025 को पोलैंड में आयोजित किया जाएगा। शुभम ने मिस्टर इंडिया 2025 का खिताब जीता है। 2025 का संस्करण, मिस्टर सुपरानैशनल प्रतियोगिता का 9वां संस्करण होगा।

‘CDS में फेल पर दिल में हार नहीं मानी’
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में शुभम ने बताया, 'ग्रेजुएशन के बाद मैं देहरादून गया था CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) एग्जाम की तैयारी करने। छह महीने तक पूरी लगन से पढ़ाई की क्योंकि मेरा सपना था OTA (ऑफिसर ट्रोनिंग एकेडमी) से ऑफिसर बनना। जब एग्जाम देने मुंबई आया, तो रिजल्ट में फेल हो गया। वो मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था। ऐसा लगा जैसे अब कुछ बचा ही नहीं।'
विज्ञापन

लेकिन उसी वक्त जिंदगी ने नया रास्ता दिखाया। उन्होंने फिटनेस में खुद को लगाया और सर्टिफाइड ट्रेनर बन गए। डेढ़ साल मेहनत की, फिर उनकी पर्सनैलिटी बदलने लगी।

शुभम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @subhamsharma_04
‘जिम में लोग कहते थे... मॉडलिंग कर लो... तभी सोचा, क्यों नहीं?’
‘मैं जिम में ट्रेनिंग देता था, लोग अक्सर कहते थे - तुम मॉडलिंग क्यों नहीं करते? पहले मैं हंसकर टाल देता था, लेकिन धीरे-धीरे वो बात मेरे अंदर उतर गई। मैंने सोचा, एक बार कोशिश जरूर करनी चाहिए।’

एक दिन मिला मिस्टर इंडिया का कॉल... और जिंदगी बदल गई
पिछले साल शुभम ने एक्टिंग और मॉडलिंग की शुरुआत की। इसी साल एक चमत्कार हुआ जब मिस्टर इंडिया की टीम ने कॉल किया और पूछा कि क्या मैं कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना चाहता हूं। शुभम कहते हैं, ‘मुझे खुद यकीन नहीं हुआ, लेकिन मैंने तुरंत हां कर दी। और फिर पहली ही कोशिश में मैं मिस्टर इंडिया 2025 बन गया।’
शुभम बताते हैं, ‘इस बदलाव से मैंने दो बड़ी बातें सीखी हैं। पहली, हमेशा पॉजिटिव सोच रखो, चाहे हालात कैसे भी हों। यही सोच आपकी दिशा तय करती है। दूसरी, डिसिप्लिन से बड़ा कोई टूल नहीं है। अगर आप मेहनती और समर्पित हो, तो कोई भी सपना दूर नहीं।’

यह खबर भी पढ़ें: Genelia D'Souza: फिल्म 'रेडी' में जेनेलिया को नहीं लिए जाने पर आया रिएक्शन, सुनकर खुश हो जाएंगे भाईजान

शुभम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @shubhamsharma_04
फुटबॉल से मिली जिंदगी की ट्रेनिंग
शुभम नेशनल लेवल फुटबॉलर रहे हैं। वे बताते हैं, ‘फुटबॉल ने मुझे सिखाया कि हर मैच में जीत नहीं मिलती, लेकिन हर हार से कुछ सीखने को मिलता है। यही माइंडसेट मैं रैंप वॉक में भी लाता हूं। हर वॉक, हर शूट मेरे लिए प्रैक्टिस का हिस्सा है।’

‘किक्सटार्टिंग ड्रीम्स’- जहां बच्चे सिर्फ बॉल नहीं, उम्मीदें पकड़ते हैं
बच्चों को फुटबॉल के जरिए जिंदगी से जोड़ने वाला शुभम का ‘किक्सटार्टिंग ड्रीम्स’ एक बेहद भावुक मिशन है। वे कहते हैं, ‘मैंने देखा है कि स्लम एरिया और अनाथ बच्चों के पास खेलने के लिए न तो सुरक्षित जगह होती है, न गाइडेंस। मैंने सोचा कि फुटबॉल के जरिए उनमें फोकस, कॉन्फिडेंस और टीमवर्क डाल सकता हूं।’
शुभम को एक घटना आज भी याद है, ‘एक बच्चा कैंप में मेरे पास आया और बोला, भैया, मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं फुटबॉल खेल सकता हूं। उसकी आंखों में उम्मीद और यकीन था। उसी वक्त मुझे महसूस हुआ कि मैं सही रास्ते पर हूं।’
विज्ञापन

‘अब मैं 1.4 अरब सपनों का चेहरा बनने जा रहा हूं’
‘मिस्टर सुपरानेशनल’ जैसे बड़े मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए सम्मान से बढ़कर जिम्मेदारी है, शुभम कहते हैं। ‘अब मैं हर कदम सोच-समझकर उठाता हूं। मानसिक रूप से खुद को ग्राउंडेड रखता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं, मेडिटेशन करता हूं। फिजिकली रैंप वॉक, वॉइस ट्रेनिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट - हर पहलू पर काम कर रहा हूं।’

‘पहले इंग्लिश से डरता था, अब मेरी आवाज मेरी ताकत है’
शुभम बताते हैं, ‘मैं पहले इंट्रोवर्ट था। इंग्लिश मेरी पहली भाषा नहीं थी, इसलिए डर लगता था कि लोग क्या सोचेंगे। लेकिन मेरी कोचिंग में सबसे बड़ा फर्क वॉइस मोड्युलेशन और कम्युनिकेशन ट्रेनिंग ने डाला। अब मुझे लगता है कि जो मैं सोचता हूं, वो बोल भी पाता हूं। यही मेरी सबसे बड़ी ताकत बन गई है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें