फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Song Review: यासर देसाई के इस गाने को देखिए नहीं, बस सुनिए

Wed, 24 Apr 2019 11:25 AM IST
भावना शर्मा मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
song
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू – मेरे आसपास (म्यूजिक सिंगल)
विज्ञापन

गायक – यासर देसाई और ज्योतिका टांगड़ी। 
गीतकार – अर्घ्य व संजीव चतुर्वेदी। संगीतकार- संजीव चतुर्वेदी। 
अभिनय – सोनल चौहान
म्यूजिक लेबल – जी म्यूजिक कंपनी

यासर देसाई जी स्टूडियो के अरिजीत सिंह हैं। गाते भी वह अच्छा है और सुरों व मुरकियों पर उनकी पकड़ भी अपने समकालीन तमाम गायकों से बेहतर है। इस बार उन्होंने शोखियों भरा गाना गाया है, मेरे आसपास। और, इसका म्यूजिक वीडियो रिलीज किया जी म्यूजिक कंपनी ने अपने यू ट्यूब चैनल पर।

सिर्फ गाने की बात  करें तो ये गाना आपको म्यूजिक ऐप पर ही सुनना चाहिए, वीडियो क्यों इस गाने की राह की बड़ी बाधा है, उस पर बात आगे। संजीव चतुर्वेदी ने अर्घ्य के साथ मिलकर इस गाने के बोल लिखे हैं और इसका संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है। संजीव को हिंदुस्तानी संगीत की सांसें पता हैं, उनको ये भी पता है कि गाने के मुखड़े और अंतरे के बीच भाव कैसे सरलता और सहजता से बदले जा सकते हैं। अंतरों के बीच के संगीत की चुनौती पर भी वह खरे उतरते हैं। यासर देसाई और ज्योतिका ने इसे गाया भी बहुत बिंदास तरीके से है।
विज्ञापन


अब बात अगर इस गाने के म्यूजिक वीडियो की करें तो इसे भारत में म्यूजिक वीडियो बनाने में अग्रणी रहे लेखक, निर्देशक, निर्माता अनुभव सिन्हा की कंपनी बनारस मीडिया वर्क्स ने बनाया है। अनुभव ने कामायाबी की शुरूआती सीढ़ियां टी सीरीज के म्यूजिक वीडियो बनाकर ही चढ़ी हैं। वह म्यूजिक वीडियोज में स्पेशल इफेक्ट्स के भीष्म पितामह कहे जाते हैं, लेकिन उनकी सेना के नए तीरंदाज उनके जैसा काम नहीं कर पाए हैं। 
विज्ञापन

सोनल चौहान के स्क्रीन पर आते ही ताजगी का एहसास होता है। हिंदी सिनेमा में उनकी सही कद्र होना अब भी बाकी है। लेकिन, इस वीडियो में उनके अभिनय कौशल का कोई खास इस्तेमाल हुआ नहीं है। एनीमेशन का आइडिया इस वीडियो की सबसे कमजोर कड़ी है।  



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें