फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virupaksha Hindi: डबिंग ने बिगाड़ दिया साई धर्म तेज का हिंदी में खेल, संयुक्ता के असरदार अभिनय ने मन मोहा

Sat, 06 May 2023 09:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
विरुपाक्ष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Movie Review
विरुपाक्ष (हिदी)
कलाकार
साई धर्म तेज , संयुक्त मेनन , अजय , साई चंद , ब्रह्माजी , सुनील , राजीव कानाकला और सोनिया सिंह
लेखक
कार्तिक वर्मा दंडू
निर्देशक
कार्तिक वर्मा दंडू
निर्माता
बीवीएसएन प्रसाद
रिलीज
5 मई 2023
रेटिंग
2/5
तेलुगू में मूल रूप से बनी फिल्म ‘‘विरुपाक्ष’’ के हिंदी ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्देशक कार्तिक वर्मा दंडू ने कहा था कि 'लंबे समय से कोई थ्रिलर फिल्म नहीं आई है इसलिए हम '‘विरुपाक्ष’' पूरे भारत को दिखाना चाहते हैं।' वैसे देखा जाए तो कुछ समय पहले ही फिल्म ‘कांतारा’ ने पूरे देश में बहुत ही अच्छी कमाई की थी। '‘विरुपाक्ष’' फिल्म की खासियत ये भी है कि जब भी कोई ऐसी फिल्म बनती है जिसमें वास्तविकता का कोई साक्ष्य नहीं मिलता  तो निर्देशक के पास कहानी में दिखाने के लिए बहुत कुछ होता है। हालांकि इसके साथ ही बड़ा जोखिम भी आता है। ऐसी फिल्मों में हर निर्दशक कोई ऐसा तड़का जरूर लगाता है जो जो सच न होने के बावजूद लोगों को पूरी फिल्म के दौरान बांधे रखता है। देखा जाए तो इस काम में निदेशक कार्तिक सफल रहे हैं।
विज्ञापन

Priyanka Chahar: अंकित गुप्ता संग रिश्ते पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बयान से तोड़ा फैंस का दिल

 

विरुपाक्ष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिछले महीने ही एक तेलुगू फिल्म 'शाकुंतलम' हिंदी में रिलीज हुई थी। फिल्म ने हालांकि अपनी मूल भाषा में भी कोई खास कमाई नहीं की लेकिन दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी के नाम पर जो हिंदी भाषी दर्शक इसे देखने आए भी, उन्हें इसके हिंदी अनुकूलन और हिंदी डबिंग को लेकर बहुत निराशा हुई। इस शुक्रवार हिंदी में डब होकर रिलीज हुई फिल्म ‘विरुपाक्ष’ 1951 में हुई एक घटना से शुरू होती है। और, इसके तार आकर जुड़ते हैं 1970 से। मामला एक ऐसी घटना का है जो फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों को झकझोर कर रख देता है।
Shaan: गायक शान की एक्टिंग में शानदार वापसी, अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही इस फिल्म में आएंगे नजर

विरुपाक्ष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘विरुपाक्ष’ में सूर्या (साई धर्म तेज) अपनी मां के साथ रुद्रवनम गांव जाता है। यह गांव एक जंगल में बसा हुआ है जिस कारण कई ऐसी चीजें होती है जो अपने आप डरावनी लगने लगती हैं। सूर्या को सरपंच की बेटी नंदिनी से प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी गांव के किसी ऐसे इतिहास से जुड़ी हुई है जो आज भी गांव लोगों की जान ले रहा है। ऐसे में गांव को इस अदृश्य साये से बचाने की जिम्मेदारी सूर्या (साई धर्म तेज) लेता है। लंबे अरसे बाद फिल्मों में वापसी करते ही साई धर्म तेज को तेलुगू में एक बड़ी हिट मिली है। तेलुगू में अच्छा कारोबार करने के बाद अब इसे हिंदी में रिलीज करने का सपना इसके निर्माताओं ने देखा है, हालांकि ये फिल्म हिंदी में डब होकर रिलीज हो रही है, इसकी जानकारी हिंदी भाषी राज्यों के अधिकतर दर्शकों को अब भी नहीं है।
Sidharth: सिद्धार्थ आनंद ने मैत्री प्रोडक्शन को लौटाए 65 करोड़ रुपये, प्रभास संग फिल्म पर फिलहाल के लिए रोक

विरुपाक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘विरुपाक्ष’ में साई धर्म तेज ने हीरो का आवरण ओढ़ने से बचने का आखिर तक प्रयास किया है। वह गांव के लोगों के तरह ही एक आम व्यक्ति दिखने की कोशिश करते हैं। हालांकि हिंदी में उनके संवादों की डबिंग काफी खराब है। इसके चलते कई बार दृश्यों का आपसी सामंजस्य भी डगमगाता है। फिल्म की संयुक्ता को फिल्म में अपने अभिनय के अलग अलग रंग दिखाने का मौका मिला। इंटरवल से पहले और इंटरवल के बाद उनके किरदार नंदिनी का ग्राफ जिस तरह बदलता है, उसमें रमने में संयुक्ता ने काबिले तारीफ काम किया है।
Filmy Wrap: पहलवानों के लिए विद्युत ने की सरकार से खास अपील और 'जवान' की रिलीज डेट तय, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन

विरुपाक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘विरुपाक्ष’ का पहला हिस्सा काफी शानदार है क्योंकि शुरुआत में ही कुछ ऐसे दृश्य दिखाए जाते हैं, जिनका अंत जाने बिना दर्शक चैन न लें। लेकिन, असल मुश्किल यहां ये है कि फिल्म की हिंदी रिलीज के बारे में दर्शकों को जानकारी ही नहीं है। इसी का नतीजा है कि इसे देखने वालों की तादाद भी टिकट खिड़की पर अपेक्षित संख्या में नहीं है। फिल्म  प्रतिशोध की भावना पर बनी हुई है जिसके चलते फिल्म कई बार क्रूरता की हदें पार कर देती है। फिल्म एक बार देखी जा सकने लायक है लेकिन अगर फिल्म की डबिंग और फिल्म के संगीत का अनुकूलन हिंदी भाषी दर्शकों की भावनाओं के अनुरूप होता तो ये फिल्म बेहतर फिल्म साबित हो सकती थी।
Alok Arora: 'काम न मिलने पर कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए आलोक अरोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें