फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: बिजली से एक्शन और जानवरों के करतबों का कमाल है फिल्म 'जंगली' का ट्रेलर

Wed, 06 Mar 2019 02:28 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: जंगली (ट्रेलर)
विज्ञापन

कलाकार: विद्युत जामवाल, पूजा सावंत, आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी आदि।
निर्देशक: चक रसेल
बैनर: जंगली पिक्चर्स 

विद्युत जामवाल की बहुचर्चित फिल्म जंगली का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। विद्युत इस फिल्म में अपने स्टंट्स को नई ऊंचाई तक ले जाते दिखते हैं। ट्रेलर में दो कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, एक तो विद्युत खुद हैं, दूसरे शिकारी का किरदार निभा रहे अतुल कुलकर्णी।

ट्रेलर में एक छोटे बच्चे और एक छोटे हाथी के बीच की दोस्ती को दर्शाया गया है, जिसमे छोटे बच्चे का नाम राज है और हाथी का नाम है भोला। दोनों ही एक साथ खेलते कूदते जंगल और खेतों के बीच बड़े होते हैं। बड़ा होकर ये बच्चा जानवरों का डॉक्टर बन जाता है, वहीं भोला भी एक विशाल हाथी बन जाता है, जो अपने झुंड को संभालता है।
विज्ञापन


कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब राज शहर से पढ़ाई करके वापस आता है और उसे पता चलता है कि जंगल में शिकारियों का खतरा बढ़ गया है। ट्रेलर में विद्युत का काम कमाल का है। द मास्क और स्कॉर्पिन किंग जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक चक रसेल का निर्देशन कमाल का है और फिल्म का ट्रेलर बिल्कुल किसी हॉलीवुड फिल्म जैसा दिखता है।
विज्ञापन


ट्रेलर में दर्शाई गई फिल्म की कहानी कुछ कुछ हिन्दी फिल्म हाथी मेरे साथी और थाइ एक्टर टोनी जा की फिल्म ऑन्ग बैक 2 से मिलती जुलती है। ट्रेलर से साफ जाहिर है कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को इस साल इंसान और हाथी की दोस्ती की एक अनोखी कहानी के अलावा खूब सारा एक्शन देखने को मिलने वाला है। बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी ट्रेलर की जान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें