फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Newwz Trailer Review: ऋषिकेश मुखर्जी के नाम पर भोंडी कॉमेडी बेचने की करण जौहर की कोशिश

Mon, 18 Nov 2019 02:50 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: गुड न्यूज (ट्रेलर)

विज्ञापन

कलाकार: अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी आदि।
निर्देशक: राज मेहता
निर्माता: करण जौहर आदि।


कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईय़र 2 जैसी साल की दो महाफ्लॉप फिल्में बनाने वाले निर्माता करण जौहर की नई फिल्म उनके लिए कितनी बड़ी गुड न्यूज हो सकती है, ये तो वही जानें लेकिन फिल्म के नाम में न्यूज की स्पेलिंग बिगाड़कर उन्होंने एक बात तो बता दी है कि उनका खुद पर से भरोसा डिग चुका है।

करण जौहर की अक्षय कुमार के साथ बनी इस साल ही रिलीज हुई फिल्म केसरी ने भले उनके नाम पर कलंक जैसा धब्बा न लगाया हो पर फिल्म वह भी ब्लॉकबस्टर नहीं हो पाई। हाउसफुल 4 के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की हकीकत के बारे में आप बहुत कुछ पढ़ ही चुके हैं। इस बीच करण जौहर का दावा ये भी है कि गुड न्यूज उनकी तरफ से निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी को दी गई सिनेमाई श्रद्धांजलि है। ट्रेलर के बारे में आगे बताने से पहले ये बताना इसीलिए सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि फिल्म का ट्रेलर ऋषिकेश मुखर्जी की किसी कॉमेडी फिल्म का क्रेडिट रोल जैसा भी नहीं दिखता।
विज्ञापन


ऋषिकेश मुखर्जी का नाम लेकर गुड न्यूज बेचने की कोशिश करने वाले करण जौहर को एक बार फिर से उनकी फिल्में बावर्ची, गुड्डी, चुपके चुपके या गोलमाल जरूर देखनी चाहिए। आईवीएफ तकनीक में कॉमेडी ऑफ एरर्स ढूंढने वाले करण जौहर के नए निर्देशक राज मेहता ने ज्योति कपूर और ऋषभ शर्मा की पटकथा पर फिल्म जैसी भी बनाई हो पर फिल्म का ट्रेलर बहुत ही भोंडी कॉमेडी का नमूना पेश करता है।
विज्ञापन


सफेद हो चुकी दाढ़ी वाले अक्षय कुमार से हर समय बिस्तर में साथ देने की डिमांड करती पत्नी के रोल में करीना कपूर ने भी अपना आभामंडल इसमें खोया है। कियारा आडवाणी भी पेट की गैस वाले सीन में अपनी मासूमियत खो देती हैं। ले देकर बचे दिलजीत दोसांझ जिनकी पिछली फिल्म अर्जुन पटियाला ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। ट्रेलर तो फ्री का है जरूर देखिए, लेकिन फिल्म देखने में मेहनत की कमाई लगती है, अपने रिस्क पर ही फैसला लीजिएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें