फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन भरेगा नुकसान, फ्लाइंग जट के वितरकों में घमासान

Wed, 31 Aug 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरोपंती और बागी की सफलता के रथ पर सवाल टाइगर श्रॉफ को करिअर में पहला झटका लगा है। चार दिन लंबे वीकेंड और नए सप्ताह के पहले दिन सोमवार को द फ्लाइंग जट की कमाई देखने के बाद ट्रेड विशेषकों का कहना है कि फिल्म भारतीय टिकट खिड़की पर फ्लॉप है। टाइगर की पहली दो फिल्मों से कहीं कमजोर द फ्लाइंग जट पहले दिन (गुरुवार को) केवल साढ़े छह करोड़ का बिजनेस कर सकी। शुक्रवार को यह और नीचे आ गई, साढ़े पांच करोड़। फिल्म शनिवार और रविवार को थोड़ा संभली। परंतु सोमवार को कलेक्शन पूर देश में जबर्दस्त ढंग से नीचे गिरा (मात्र दो करोड़)। चार दिन के वीकेंड में इसकी कमाई 29 करोड़ के करीब पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेड के जानकारों के अनुसार 50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्म के लिए यह कलेक्शन कमजोर हैं। वर्तमान ट्रेंड को देखते हुए यही अनुमान कि इसका लाइफटाइम बिजनेस 40 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि निर्माता एकता कपूर की यह फिल्म सैलेटाइट, म्यूजिक, डिजिटल और ओवरसीज से 30 करोड़ रुपये पहले ही निकाल चुकी है। परंतु भारतीय टिकट खिड़की का कलेक्शन उसे खास फायदा नहीं पहुंचाएगा। इस फिल्म से वितरकों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें