फिल्म 'द वाय' की शुरुआत एक जोड़े से होती है, जो शादी के बाद एक बंगले में रहने आते हैं। यहां पर अजीबोगरीब घटनाएं शुरू हो जाती है। बंगले की रखवाली कर रहे रामू काका पहले से ही आगाह कर देते हैं कि बंगले में भूत है। लेकिन युवक इस बात को मानते को तैयार नहीं, उसे लगता है कि उनकी बीवी किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है। अपनी पत्नी के इलाज के लिए वह मानसिक रोग विशेषज्ञ की सलाह लेता है। उधर बंगले में जो भी आता है भूत के डर से भाग जाता है। युवान की जिद है कि अगर भूत है तो उसे क्यों नहीं दिखाई देता। लेकिन दीक्षा के साथ जो भी घटनाए बंगले में होती है, उसे वह व्यक्त नहीं कर पाती है क्योंकि वह बोल नहीं सकती है। उसके ना बोल पाने की भी एक कहानी है, जिसे फिल्म देखकर समझना ठीक रहेगा।
Tunisha Sharma: बर्थडे के 10 दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गईं तुनिशा, जानें 'मरियम' से जुड़ी खास बातें
अब तक तो आपको ये समझ आ ही गया होगा कि फिल्म 'द वाय' एक हॉरर फिल्म है। लेकिन जिस तरह ये एक तथाकथित हिंदी फिल्म है वैसे ही इसका हॉरर फिल्म होना भी इसके निर्माताओं का ही दावा है क्योंकि फिल्म की पटकथा की बुनावट ऐसी है कि दर्शकों को तो कतई डर नहीं लगता। कहानी का नायिका क्यों डरती है, यह सिर्फ उसे ही पता है। 'द वाय' इस तरह अपने मूल बिंदु से ही भटकी हुई फिल्म है। दीक्षा के साथ जो भी अजीबो गरीब घटनाएं होती है, वह रात के 11 बजकर पांच मिनट पर ही होती है। लेकिन उसके साथ जो भी होता है। उसे वह व्यक्त नहीं कर पाती। मानसिक रोग विशेषज्ञ यह साबित करते हैं कि दीक्षा के साथ जो भी घटनाएं घट रही थी, वह उसका एक वहम है। कुछ हद तक लगता है कि फिल्म में अंधविश्वास को दूर करने की बात की गई है। यहीं से कहानी थोड़ा गति पकड़ती है और तभी मानसिक रोग विशेषज्ञ को आभास होने लगता है कि हो ना हो ना बंगले में कोई भूत है। दर्शकों का सारा उत्साह एक बार फिर ढप्पा हो जाता है।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा केस में नया मोड़, कोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस, कहा- जल्द दाखिल करें जवाब
फिल्म 'द वाय' में इसकी सिनेमैटोग्राफी और साउंड के अलावा कोई भी दूसरी बात प्रभावित नहीं करती है। कार्तिक मल्लूर की सिनेमैटोग्राफी आंखों को सुकून देती है तो वहीं एल सतीश कुमार ने फिलम् की साउंड डिजाइन में काफी मेहनत की है। एल सतीश कुमार 'केजीएफ' जैसी फिल्मों में साउंड डिजाइन कर चुके है। फिल्म के निर्देशक गिरिदेवा राज ने काफी निराश किया है। कहानी उन्हीं की है लिहाजा फिल्म की एक नहीं बल्कि सबसे कमजोर दो कड़ियां उन्हीं की गढ़ी हुई हैं। गिरिराज देवा कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक है और शायद इसीलिए उन्होंने फिल्म के हीरो युवान हरिहरन को साउथ के सुपरस्टार यश के गेटअप में पेश कर दिया है।
Kiara Sidharth Wedding: कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख आई सामने! इस दिन फेरे लेगा कपल