फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The White Tiger Trailer: अदाकारी के आदर्श का दिखा नया ‘गौरव’, राजकुमार और प्रियंका भी पड़े फीके

विज्ञापन
1 of 5
द व्हाइट टाइगर - फोटो : रोहित झा
Trailer Review: द व्हाइट टाइगर
कलाकार: आदर्श गौरव, राजकुमार राव, प्रियंका चोपड़ा आदि।
निर्देशक: रामिन बहरानी
यूट्यूब चैनल: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: ****

आदर्श गौरव का नाम सुना है आपने? कुछ लोगों ने सुना भी हो सकता है। अगर आपने शाहरुख खान की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ देखी है तो फिल्म का छोटा शाहरुख आपको ज़रूर याद होगा। बीते 10 साल में आदर्श गौरव ने अपने भीतर के अभिनेता को जो रत्ती रत्ती मांजा है, वह अब ‘व्हाइट टाइगर’ बनकर दहाड़ने को तैयार है। सोचिए, जरा कितना गुर्दा होगा उस अभिनेता में जो एक ऐसी फिल्म में लीड रोल कर रहा हो, जिसके सहायक कलाकार राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा हों।
विज्ञापन

2 of 5
द व्हाइट टाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘द व्हाइट टाइगर’ सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी और नेटफ्लिक्स पर भी। सिनेमाघरों में दिसंबर में और नए साल में ओटीटी पर अदाकारी का ये नया धमाका क्या गुल खिलाने वाला है ये तो फिल्म के रिलीज होने पर ही पता चलेगा, लेकिन इसके टीजर ट्रेलर ने पूरे फिल्म जगत में एक हलचल पैदा कर दी है। आदर्श गौरव को हिंदी सिनेमा वालों ने अब तक ‘मॉम’, ‘रुख’ जैसी फिल्मों और ‘लैला’ और  ‘हॉस्टल डेज’ जैसी वेबसीरीज में कलाकारों की भीड़ में देखा है। लेकिन, ‘द व्हाइट टाइगर’ का लेवल ही कुछ अलग है।
विज्ञापन

3 of 5
द व्हाइट टाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा की मातृभूमि जमशेदपुर से निकले आदर्श गौरव ने फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के टीजर ट्रेलर में अभिनय को संगीत के सुरों की तरह पेश किया है। हल्के से आरोह के साथ शुरू होता ट्रेलर दिखाता एक ड्राइवर की जिंदगी। उसे अपनी मालकिन और मालिक की सेवा में ही सबसे बड़ा सुख हासिल है। लेकिन, उसके भीतर रत्ती रत्ती करके गुस्सा जमा हो रहा है। और, फिर एक दिन जब वह दहाड़ता है तो बन जाता है, ‘द व्हाइट टाइगर’।

4 of 5
द व्हाइट टाइगर - फोटो : file photo
फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की मेकिंग अंतर्ऱाष्ट्रीय स्तर की है। फिल्म दरअसल बनी ही उस जमात के लिए है जिनकों भारत की गरीबी परदे पर किस कौतूहल से कम नहीं लगती। ये वे दर्शक हैं जिन्हें ये सोचकर ही हैरानी होती है कि क्या कोई देश ऐसा भी हो सकता है जहां अब भी लोगों के सिरों पर छत नहीं है। जहां सिर्फ दो तरह के लोग हैं। एक जिनके पेट बड़े हैं और दूसरे जिनकी भूख। बहुत रायता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द व्हाइट टाइगर' - फोटो : सोशल मीडिया
‘फॉरेनहाइट 451’ और ’99 होम्स’ जैसी फिल्में बना चुके लेखक-निर्देशक रामिन बहरानी ने 2008 में अरविंद अडिगा के मैन बुकर प्राइज जीतने वाले उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ को इसी नाम की इस फिल्म में परदे पर पेश करने की बढ़िया कोशिश की है।राजकुमार राव को सही कहानी और सही निर्देशक मिले तो अदाकारी वह भी जमा के करते हैं। यहां भी वह खूब जमे हैं। प्रियंका चोपड़ा का क्या कहें, वह तो अब पूरी तरह से परदेसी गर्ल हो चुकी हैं। टीजर ट्रेलर देखकर तो लगता है कि उनका हर दांव सही पड़ता दिख रहा है। ट्रेलर वाकई धांसू है। फिल्म कितनी कमाल होगी, देखने का इंतजार रहेगा।

पढ़ें: अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' से खफा हुए 'शक्तिमान', कहा- 'किसी और धर्म से पंगा लेते तो तलवारें निकल जातीं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें